विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu tips these mistakes do not stop prosperity in house financial crisis persists know vastu remedies

Vastu Tips: इन गलतियों से नहीं रुकती है घर में बरकत, बनी रहती है आर्थिक तंगी, जानिए वास्तु उपाय

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति, बरकत और समृद्धि बनी रहे। हम मेहनत करते हैं ताकि आमदनी बढ़े और खर्चे नियंत्रित रहें। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पैसा आता तो है, लेकिन टिकता नहीं। पैसा धीरे-धीरे खत्म भी हो जाता है

Vastu Tips
Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति, बरकत और समृद्धि बनी रहे। हम मेहनत करते हैं ताकि आमदनी बढ़े और खर्चे नियंत्रित रहें। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पैसा आता तो है, लेकिन टिकता नहीं। पैसा धीरे-धीरे खत्म भी हो जाता है और पता भी नहीं चलता है। जेब कब खाली हो जाता है इसका भी पता नहीं चलता है। जब पैसे खत्म हो जाते हैं तो लोग सोचते हैं कि किस्मत साथ नहीं दे रही या किसी की बुरी नजर लग गई है।

वास्तु शास्त्र कहता है कि इसका असली कारण आपके अपने घर में हो सकता है। घर में मौजूद कुछ छोटी-छोटी वास्तु गलतियां धीरे-धीरे आपकी मेहनत की कमाई को बाहर निकालती हैं और आपको पता भी नहीं चलता। इसलिए जरूरी है कि हम समय रहते इन चीजों को पहचानें और सुधारें। 

गलत दिशा में अलमारी या तिजोरी का मुंह होना 

जिस अलमारी या तिजोरी में आप पैसे या जेवर रखते हैं उसका मुंह हमेशा उत्तर दिशा में होना चाहिए। उत्तर दिशा को कुबेर दिशा कहा जाता है और कुबेर को धन का देवता माना जाता है। अगर तिजोरी दक्षिण या पश्चिम दिशा में खुलती है तो उसमें रखा पैसा ज्यादा समय तक नहीं टिकता। 

मुख्य द्वार पर गंदगी या टूट-फूट

घर का मुख्य द्वार न केवल लोगों के आने-जाने का रास्ता है, बल्कि यह वह रास्ता भी है, जहां से घर में ऊर्जा प्रवेश करती है। अगर दरवाजे पर धूल, टूटी हुई टाइलें, जंग लगे हिस्से या कोई गंदगी हो, तो ये सभी चीजें सकारात्मक ऊर्जा के रास्ते में बाधा बनती हैं और घर की खुशहाली धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।

बंद घड़ी और टूटा हुआ शीशा

अगर आपके घर में बंद घड़ी, टूटा हुआ शीशा, फटे पोस्टर या खराब बर्तन हैं, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। ये सभी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं और धन हानि का कारण बन सकती हैं। हर चीज को समय के हिसाब से व्यवस्थित और व्यवस्थित रखना जरूरी है।

तिजोरी के आसपास बेकार सामान

तिजोरी या अलमारी के ऊपर पुराने कपड़े, फाइलें, अखबार या टूटे हुए डिब्बे नहीं रखने चाहिए। इससे धन का प्रवाह रुक जाता है और धन धीरे-धीरे कम होने लगता है। तिजोरी के आसपास का क्षेत्र हमेशा साफ और खुला रखें।

नल से पानी टपकना या लीकेज होना

अगर घर में कोई नल टपक रहा है, पाइप से पानी लीक हो रहा है या टंकी से पानी ओवरफ्लो हो रहा है, तो यह संकेत है कि आपके घर से भी इसी तरह धन बह रहा है। इसे तुरंत ठीक करवाएं। पानी की बर्बादी के साथ-साथ यह ऊर्जा के नुकसान का भी संकेत देता है।

दक्षिण-पश्चिम कोना खाली या गंदा होना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का दक्षिण-पश्चिम दिशा मजबूती का प्रतीक होता है इसके साथ ही यह स्थिरता का भी प्रतीक है। यदि दक्षिण-पश्चिम का दिशा खाली, गंदा या किसी भी तरह से अव्यवस्थित रहता है, तो घर की और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पल भर में डगमगा सकती है। यहां भारी फर्नीचर या मजबूत अलमारी रखने से स्थिरता बनी रहती है।

पूजा स्थल की गलत दिशा

घर का मंदिर हमेशा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा में होना चाहिए। अगर पूजा स्थल बाथरूम के पास, सीढ़ियों के नीचे या दक्षिण दिशा में है, तो यह अशुभ फल देता है। इससे घर में तनाव, अशांति और आर्थिक संकट बढ़ सकता है।

क्या है उपाय?

1. घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें और प्रतिदिन दीपक जलाएं।

2. तिजोरी को उत्तर दिशा में रखें और उसमें सिक्के या चांदी के सिक्के लाल कपड़े में बांधकर रखें।

3. घर में रखे टूटे, फटे या क्षतिग्रस्त सामान को तुरंत हटा दें।

4. लीकेज, टपकते नल या पानी की बर्बादी को तुरंत ठीक करवाएं।

5. उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखें और प्रतिदिन उसमें जल चढ़ाएं।

6. घर में हल्की सुगंध वाली अगरबत्ती या धूपबत्ती जलाते रहें ताकि वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

7. महीने में एक बार घर में सेंधा नमक डालकर पोछा लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

यह भी पढ़ें- Vastu Gifts For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको क्या उपहार देना चाहिए और क्या नहीं?

यह भी पढ़ें- Dhan Ke Devta Kuber: धन-दौलत से भरा रहेगा घर, इन उपायों से करें कुबेर जी को प्रसन्न

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel