South Direction Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है, क्योंकि सही दिशा में रखी गई चीजें घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं और सुख-समृद्धि लाती हैं। विशेष रूप से आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में दिशाओं की भूमिका अहम होती है।
South Direction Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है, क्योंकि सही दिशा में रखी गई चीजें घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं और सुख-समृद्धि लाती हैं। विशेष रूप से आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में दिशाओं की भूमिका अहम होती है। दक्षिण दिशा को वास्तु में स्थिरता और समृद्धि से जोड़ा जाता है। आइए जानते हैं कि दक्षिण दिशा में कौन सी चीजें रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।
दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें
1. झाड़ू
झाड़ू को वास्तु शास्त्र में देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे दक्षिण दिशा में रखने से घर से दरिद्रता दूर होती है और धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे आर्थिक तंगी की समस्या कम होती है और धन का प्रवाह बढ़ता है। झाड़ू को हमेशा साफ और व्यवस्थित स्थान पर रखें।
2. जेड प्लांट
जेड प्लांट, जिसे धन का पौधा भी कहा जाता है, दक्षिण दिशा में रखने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह पौधा न केवल घर की सजावट को बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और धन-समृद्धि को आकर्षित करता है। इसे दक्षिण दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
Trending Video
3. कीमती सामान
नकदी, सोने-चांदी के आभूषण या अन्य मूल्यवान वस्तुओं को दक्षिण дक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा स्थायित्व और बचत का प्रतीक है। इस दिशा में रखी गई कीमती चीजें सुरक्षित रहती हैं और आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देती हैं।
दक्षिण दिशा में न रखें ये चीजें
1. पानी से जुड़ी वस्तुएं
दक्षिण दिशा में जल तत्व की वस्तुएं जैसे पानी की टंकी, एक्वेरियम या फव्वारा रखना वास्तु दोष का कारण बनता है। इससे आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जल तत्व से संबंधित चीजों के लिए उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा सबसे उपयुक्त है।
2. तिजोरी या कैश बॉक्स
दक्षिण दिशा में तिजोरी रखने से धन का नुकसान हो सकता है या पैसा टिकता नहीं है। इससे अचानक खर्च या कर्ज की स्थिति भी बन सकती है। तिजोरी को दक्षिण की दीवार से सटाकर इस तरह रखें कि उसका मुंह उत्तर दिशा की ओर हो, क्योंकि उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है।
3. कूड़ेदान या कबाड़
दक्षिण दिशा में कूड़ा, कबाड़ या अव्यवस्थित सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे रिश्तों में तनाव, सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी और मानसिक अशांति हो सकती है। इस दिशा को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें।