Home Vastu Tips: हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि अपना एक घर हो, लेकिन आज की महंगाई के जमाने में खुद की पसंद और सस्ता घर खरीदने का सपना ही बन गया है।
Home Vastu Tips: हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि अपना एक घर हो, लेकिन आज की महंगाई के जमाने में खुद की पसंद और सस्ता घर खरीदने का सपना ही बन गया है। यदि आप घर खरीदने जा रहे हैं तो उसकी लोकेशन और कुछ ऐसी चीजें होती है जिनका ध्यान रखना बहुत ही ही जरूरी है।
क्योंकि शास्त्रों में कुछ ऐसी सावधानियों के बारे में बताया गया है जो घर खरीदते समय बहुत ही उपयोगी माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, घर सिर्फ हमें रहने के लिए स्थान ही नहीं प्रदान करता है, बल्कि उसके भीतर या उसके आसपास की ऊर्जा भी हमें प्रभावित करती है।
घर के भीतर या आसपास की बुरी और अच्छी ऊर्जा से ही घर की उन्नति या दुर्गति होती है। इसलिए वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर का सही जगह का चुनाव करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा घर के मुखिया से लेकर पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लेती है। यह ऊर्जा घर में बीमारियां, दुख, दर्द और बदहाली लाती है। इसलिए सही लोकेशन का भी ध्यान रखना पड़ता है।
इन जगहों पर न बनाए घर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, समान घाट पर या उसके आसपास भूलकर भी घर नहीं बनाना चाहिए। यदि आप घर खरीदने जा रहे हैं या कोई जमीन भी लेने जा रहे हैं तो पहले ये जरूर पता कर लें कि उस जमीन पर कोई श्मशान तो नहीं था। क्योंकि श्मशान की भूमि पर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वहां से नकारात्मक ऊर्जाएं कभी नहीं हटती हैं। इसलिए श्मशान घाट के आसपास कभी भी भूलकर जगह-जमीन या घर न लें।
हॉस्पिटल के आसपास
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी केयर सेंटर या फिर ऐसी जगह जहां पर बीमार व्यक्तियों का आना-जाना लगा रहा हो, उसके पास घर नहीं लेना चाहिए। मान्यता है कि इन जगहों से बड़ी संख्या में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसलिए इन जगहों के समीप रहना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है।
खंडहर घरों के आसपास
वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि कभी भी आप ऐसे घर न ले जहां सालों से खाली हैं। वहां कोई रहता नहीं हैं। उसका मकान मालिक कौन है ये सब जानें बिना घर नहीं लेना चाहिए। मान्यता है कि इन स्थानों पर धीरे-धीरे नकारात्मक ऊर्जाओं की चपेट आने लगती है। व्यक्ति मानसिक दोष से परेशान हो सकता है। साथ ही घर में नकारात्मक रूप से भी प्रभावित करती है।
चौराहे पर न बनाए घर
भविष्य पुराण के अनुसार, ऐसी जगहों पर कभी भी घर नहीं बनवाने चाहिए जहां से चार रास्ते आकर मिलते हैं। मान्यता है कि इन स्थानों पर पर घर बनवाना अशुभ माना गया है। चौराहे वाले स्थान पर कभी भी घर नहीं खरीदना चाहिए। बता दें कि ऐसी जगहें पर दुकान खोल सकते हैं। यह शुभ माना गया है।