विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu tips for attract money and good luck these vastu tips change your luck money starts coming into your hou

Vastu Tips For Attract Money: भाग्य को बदल देते हैं ये वास्तु टिप्स, आने लगता है घर में पैसा ही पैसा

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Vastu Tips For Attract Money: कई बार व्यक्ति बहुत मेहनत करता है, दिन-रात काम करता है, लेकिन फिर भी घर में पैसा नहीं टिकता। महीने की शुरुआत में जेब भरी होती है लेकिन कुछ ही दिनों में हालत फिर वैसी ही हो जाती है।

Vastu Tips For Attract Money
Vastu Tips For Attract Money: कई बार व्यक्ति बहुत मेहनत करता है, दिन-रात काम करता है, लेकिन फिर भी घर में पैसा नहीं टिकता। महीने की शुरुआत में जेब भरी होती है लेकिन कुछ ही दिनों में हालत फिर वैसी ही हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति सोचता है कि आखिर गलती कहां हो रही है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो एक बार अपने घर में वास्तु से जुड़ी कुछ जरूरी बातों पर ध्यान दें। माना जाता है कि सही दिशा, साफ-सफाई और छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। कौन से हैं वो बदलाव, आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।

पैसे रखने की सही दिशा क्या है?

वास्तु के अनुसार घर में उत्तर दिशा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आप तिजोरी में अपने पैसे, गहने या जरूरी कागजात रखते हैं तो तिजोरी को इस तरह रखें कि उसका मुंह उत्तर दिशा की ओर खुले। तिजोरी को कभी भी खाली न रखें। उसमें कुछ न कुछ जरूर रखें, चाहे वो सिक्का ही क्यों न हो। इससे घर में पैसा टिका रहता है।

घर में कौन सी चीजें रखनी चाहिए?

घर में हरे पौधे लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। मनी प्लांट और बांस जैसे पौधे खास तौर पर धन और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इन पौधों को ऐसी जगह रखें जहां उन्हें अच्छी रोशनी मिले और हवा का प्रवाह हो। इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे पर नेम प्लेट, विंड चाइम और कोई सुंदर पौधा जरूर लगाएं। इससे घर में आने वाले हर व्यक्ति को अच्छी ऊर्जा मिलती है।

उत्तर-पूर्व दिशा का खास ख्याल रखें

घर की उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। इस दिशा को हमेशा साफ और हल्का रखें। यहां भारी फर्नीचर, कबाड़ या पड़ी हुई चीजें न रखें। आप चाहें तो इस जगह पर छोटा सा फव्वारा या मछलियों वाला एक्वेरियम भी रख सकते हैं। पानी की आवाजाही से घर में सकारात्मक माहौल बनता है।

इन चीजों को न करें नजरअंदाज

कई बार हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसी चीजें कर देते हैं जिनका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जैसे घर में पानी का रिसाव होना। चाहे वह नल से हो या पाइप से, वास्तु के अनुसार यह हानिकारक होता है। इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसी तरह रात में गंदे बर्तन छोड़ना भी अच्छा नहीं माना जाता है। खाना बनाने के बाद सोने से पहले रसोई साफ कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Kitchen: रात में जूठे बर्तन छोड़कर सोने की आदत किस बात का संकेत?

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर के किन कार्यों से आ जाती है अशुभता, जानें यहां...

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel