Money Plant Kitchen : किचन को हमेशा से घर का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है जो ऊर्जा और सेहत से जुड़ा होता है। यहां तैयार किया गया खाना न सिर्फ हमारे शरीर को पोषण देता है, बल्कि घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का वाहक भी बनता है।
Money Plant Kitchen : किचन को हमेशा से घर का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है जो ऊर्जा और सेहत से जुड़ा होता है। यहां तैयार किया गया खाना न सिर्फ हमारे शरीर को पोषण देता है, बल्कि घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का वाहक भी बनता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किचन में मनी प्लांट लगाना उचित है? कई लोग मनी प्लांट को सिर्फ सुंदरता बढ़ाने वाला पौधा मानते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसका खास महत्व है।
मनी प्लांट को धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस पौधे को कहां रखा जाता है इसका भी गहरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को सही दिशा और सही जगह पर लगाना जरूरी है, नहीं तो इसके नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।
किचन में मनी प्लांट लगाना कई बार अच्छा माना जाता है, लेकिन इसकी कुछ शर्तें होती हैं। सबसे पहले तो इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि यह दिशा अग्नि तत्व की मानी जाती है और यहां रखा मनी प्लांट घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। यह दिशा किचन के लिए भी उपयुक्त है, इसलिए यहां रखा प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखता है।
लेकिन अगर आप इसे गलत दिशा जैसे उत्तर-पूर्व में रखते हैं, तो इससे घर में आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बता दें कि मनी प्लांट को कभी भी गंदे स्थान पर नहीं रखना चाहि या फिर तेल या चिपचिपे स्थान पर भी नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मनी प्लांट की ऊर्जा प्रभावित हो जाती है।
कई बार किचन में गैस, धुआं और गर्मी होती है, जो पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां इसे सीधी गर्मी या गैस की सीधी लौ न मिले। इसके साथ ही मनी प्लांट को नियमित रूप से पानी अवश्य देना चाहिए। इसके साथ ही इस पौधे को अच्छे से साफ रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के सूखी या पीली पत्तियों को हटाना बहुत जरूरी है, क्योंकि मुरझाया हुआ मनी प्लांट नकारात्मकता को आकर्षित करता है।
एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि मनी प्लांट को रसोई की खिड़की के पास कांच की बोतल या कांच के जार में पानी में रखा जा सकता है, जहां इसे प्राकृतिक रोशनी मिलती है और यह ताजा रहता है। इससे न केवल घर में हरियाली बढ़ती है, बल्कि यह आपकी आर्थिक तरक्की में भी मदद कर सकता है। अगर आप किचन में मनी प्लांट लगाने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि यह आपके किचन की साफ-सफाई, दिशा और ऊर्जा संतुलन के अनुसार ही होना चाहिए।
अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो मनी प्लांट न सिर्फ आपके घर की खूबसूरती बढ़ाएगा, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता भी लाएगा। लेकिन अगर इसे गलत जगह या दिशा में लगाया जाए तो इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। इसलिए वास्तु के अनुसार इसकी दिशा, स्थान और देखभाल पर विशेष ध्यान देना जरूरी है, नहीं तो आपको पछताना पड़ सकता है।