Mobile Vastu Direction: मोबाइल फोन सिर्फ बात करने का जरिया नहीं रह गया है बल्कि आज के समय में यह हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा भी बन गया है। किसी किसी को तो मोबाइल के बिना एकपल भी रहना मुश्किल हो जाता है।
Mobile Vastu Direction: मोबाइल फोन सिर्फ बात करने का जरिया नहीं रह गया है बल्कि आज के समय में यह हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा भी बन गया है। किसी किसी को तो मोबाइल के बिना एकपल भी रहना मुश्किल हो जाता है। आज के समय में कोई जानकारी देखनी हो, वीडियो बनाना हो, बिजनेस मैनेज करना हो या बैंकिंग एप्स का इस्तेमाल करना हो, हर काम अब इस छोटे से डिवाइस के जरिए हो रहा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस फोन को रखने की दिशा भी आपकी जिंदगी को प्रभावित कर सकती है? तो आइए इस खबर में मोबाइल से जुड़े वास्तु नियमों को जानते हैं।
ज्यादातर लोग रात को सोते समय अपने फोन को चार्जिंग पर लगाकर तकिए के पास रख देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ऐसा करने से न सिर्फ नींद प्रभावित होती है बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
फोन से निकलने वाली तरंगे और इसकी स्क्रीन की नीली रोशनी दिमाग पर असर डालती है, अगर इस फोन को गलत दिशा में रखा जाए तो इसकी ऊर्जा पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। खासकर जब फोन को घर के दक्षिण-पश्चिम यानी 'दक्षिण पश्चिम के दक्षिण' हिस्से में रखा जाए तो इस दिशा को स्थिरता और सुरक्षा से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में वहां इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखना नुकसानदायक हो सकता है।
मोबाइल रखने की वास्तु दिशा
अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन लाभकारी हो, तो उसे सही दिशा में रखें। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो घर की उत्तर दिशा में फोन रखने से आपको मानसिक स्पष्टता और काम में सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप क्रिएटिव फील्ड में हैं, जैसे वीडियो मेकिंग, डिजाइनिंग या कंटेंट क्रिएशन, तो फोन को पश्चिम दिशा में रखें। इससे आपके काम में नए अवसर और उपलब्धियां बढ़ेंगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसरा, फोन को दक्षिण दिशा में रखने चाहिए। ऐसा करने से आपको कुछ दूरी बनाने में मदद मिलती है। यानी इसका मतलब है आप फोन से ज्यादा जुड़े नहीं रहेंगे। जब फोने से ज्यादा नहीं जुड़े रहेंगे तो नींद भी अच्छी आएगी, लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रखें, फोन को कभी भी 'दक्षिण पश्चिम' दिशा में न रखें। इससे आपके काम, दिमाग और ऊर्जा पर विपरीत असर पड़ सकता है।
फोन को रातभर चार्ज करना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। बेहतर होगा कि आप फोन को 'एयरप्लेन मोड' में रखकर थोड़ी दूर चार्ज करें और कोशिश करें कि इसे सिर के पास न रखें। यह भी पढ़ें- Puja Room Vastu: घर में पूजा रूम की दिशा बदल सकती है आपकी किस्मत, सही दिशा से सुधर जाएगा जीवन
यह भी पढ़ें- Vastu For Almirah: अलमारी के इस हिस्से में रखें ये किताब, घर में बनी रहेगी बरकत