facebook pixel
विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu tips for office bhoolkar bhi office desk par na rakhe ye paudhe ruk jayega parmoshan

Vastu Tips For Office : ऑफिस डेस्क पर न रखें ये पौधे वरना रुक सकता है प्रमोशन! जानिए वास्तु के नियम

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार


Vastu Tips For Office :  सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया जाता है। अगर घर का वास्तु ठीक है तो जीवन की परेशानियां खत्म होने लगती हैं। इसी तरह अगर कार्यस्थल का वास्तु भी ठीक है तो समय-समय पर इसके शुभ परिणाम भी देखने को मिलते हैं।

Vastu Tips For Office

Vastu Tips For Office :  सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया जाता है। अगर घर का वास्तु ठीक है तो जीवन की परेशानियां खत्म होने लगती हैं। इसी तरह अगर कार्यस्थल का वास्तु भी ठीक है तो समय-समय पर इसके शुभ परिणाम भी देखने को मिलते हैं। ऑफिस की कई परेशानियां खत्म होने लगती हैं और सहकर्मियों से संबंध भी अच्छे होने लगते हैं। इसी कड़ी में आज हम जानते हैं कि ऑफिस में कौन से वास्तु टिप्स अपनाने चाहिए और ऑफिस डेस्क पर कौन से पौधे कभी नहीं रखने चाहिए ताकि प्रमोशन न रुके और सहकर्मी गपशप न करें। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

ऑफिस डेस्क पर न रखें ये पौधे ( Office Desk Par Na Rakhe Ye  Paudhe) 

कैक्टस का पौधा( Cactus Ka Paudha) 

ऑफिस डेस्क पर कभी भी कैक्टस का पौधा न रखें। इस पौधे की पत्तियां कांटेदार होती हैं, जो आपके करियर पर बुरा असर डाल सकती हैं। इस पौधे को डेस्क पर रखने से आपका काम में मन नहीं लगता और आपके साथ काम करने वाले लोग भी गपशप करने लगते हैं। ऑफिस में आपके लिए नकारात्मक माहौल न बने इसके लिए जरूरी है कि आप इस पौधे को कभी भी अपनी डेस्क पर न रखें।

एलोवेरा का पौधा( Aloevera Ka Paudha)

एलोवेरा का पौधा भूलकर भी अपने डेस्क पर न रखें। वैसे तो यह बहुत अच्छा पौधा है, लेकिन जब बात ऑफिस की आती है तो इसे नकारात्मक पौधे के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में इस पौधे को कभी भी ऑफिस डेस्क पर न रखें। ऐसा करने से माहौल आपके खिलाफ हो सकता है और आपका काम भी बिगड़ सकता है।

बांस का पौधा ( Bans Ka Paudha )

सनातन धर्म में बांस के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप सुख-समृद्धि और वंश का प्रतीक बांस के पौधे को ऑफिस डेस्क पर रखना चाहते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि यह पौधा शुभ होने के बावजूद भी ऑफिस के लिए शुभ नहीं माना जाता है। बांस के पौधे को कभी भी अपने ऑफिस डेस्क पर न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस डेस्क पर बांस का पौधा रखने से मानसिक अशांति बढ़ती है, काम में बाधा आ सकती है और सहकर्मी गपशप कर सकते हैं। ऐसे में इसे अपने ऑफिस से दूर रखें।

तुलसी का पौधा ( Tulsi Ka Paudha)

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। इस पौधे को भी बहुत पवित्र और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। अगर आप इस पौधे को अपने घर में लगाते हैं तो घर का वास्तु अपने आप ही सही होने लगता है, लेकिन जैसे ही आप इसे अपने ऑफिस डेस्क पर जगह देते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं। ध्यान दें कि जहां तुलसी का पौधा होता है, वहां नियमों का पालन किया जाता है, जगह और पौधे की साफ-सफाई की जाती है, लेकिन खाने-पीने की चीजें हमेशा ऑफिस डेस्क पर ही रखी जाती हैं। ऐसे में डेस्क पर तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और ऑफिस में आपका प्रमोशन अचानक रुक सकता है।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips for Tortoise: किस दिशा में रखनी चाहिए कुछुए की मूर्ति, जानिए
 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel