Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अरेल घाट पर राधे-कृष्ण के जयकारे लगाए गए। इस दौरान सभी श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन दिखे। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जहां पवित्र स्नान को लेकर एक बार फिर से महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। तो वहीं इसका असर राम नगरी अयोध्या में भी देखने को मिल रहा है। जहां भारी संख्या में लोग महाकुंभ जाने से पहले या स्नान के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। महाकुंभ के साथ ही राम मंदिर के दर्शनों के लिए भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। रामनगरी की सड़कों पर दूर-दूर तक सिर्फ श्रद्धालु ही नजर आ रहे हैं। हालत ये है कि अयोध्या में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है।
धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel