Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण नदियां सूख रही हैं। उन्होंने लोगों से ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन पर दोषारोपण करने के बजाय तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। महाकुंभ में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और आस्था पर एक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए काम किया है, यही वजह है कि कुंभ में इतनी बड़ी भीड़ देखी जा रही है। उन्होंने कहा, "सीओ2 उत्सर्जन जलवायु परिवर्तन का कारण बन रहा है, जिससे धरती माता की जीवनरेखा नदियां और सूख रही हैं।" उन्होंने कहा कि 10 साल पहले गंगा और यमुना इतनी साफ नहीं थीं, लेकिन उनकी सरकार ने उन्हें फिर से जीवंत करने के लिए काम किया।
धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel