chaitra navratri 2025 date: हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी चैत्र नवरात्रि से होती है। इस साल की चैत्र नवरात्रि बहुत ही शुभ मानी जा रही है। ग्रहों की स्थिति के साथ ही कई राजयोग भी बन रहे हैं। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि आती है, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि होती है, जिसे तंत्र साधना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। वहीं, अन्य दो नवरात्रि को चैत्र और शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इसी तरह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है। नौ दिनों तक पड़ने वाली इस नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना का विधान है। इसके साथ ही कलश स्थापना के साथ व्रत रखने का भी विधान है।
धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel