facebook pixel
विज्ञापन
Home›  video›  dharm›  chhoti diwali 2025 worship these deities during this auspicious time on chhoti diwali

Chhoti Diwali 2026 : छोटी दिवाली पर इस शुभ मुहूर्त में करें इन देवी- देवताओं की पूजा

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि यादव
सार

Choti Diwali 2026:  नरक चतुर्दशी, जिसे रूप चौदस या छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है, दीपावली उत्सव का दूसरा दिन होता है।

Choti Diwali Mythological Significance:  छोटी दिवाली का संबंध भगवान श्रीराम से नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक दैत्य का वध किया था। नरकासुर ने 16,000 कन्याओं को बंदी बना रखा था। भगवान श्रीकृष्ण ने उनका उद्धार किया और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक स्थापित किया। इस कारण इस दिन को ‘नरक चतुर्दशी’ कहा जाता है। छोटी दिवाली का पर्व केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धि और आंतरिक प्रकाश का प्रतीक भी है। यह हमें यह संदेश देता है कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अधर्म पर विजय प्राप्त की, वैसे ही हमें भी अपने भीतर के अंधकार को मिटाकर सद्गुणों और प्रकाश से जीवन को आलोकित करना चाहिए।

 

शॉर्ट वीडियो आगे देखे

Loading...

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel