facebook pixel
विज्ञापन
Home›  mythology›  vibhishan ko kyu kaha jata hai ghar ka bhedi

Vibhishan: विभीषण ने दिया था भगवान श्री राम का साथ, फिर भी क्यों कहा जाता है उन्हें घर का भेदी?

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निशा थापा
सार

Vibhishan: विभीषण ने दिया था भगवान श्री राम का साथ, फिर भी क्यों कहा जाता है उन्हें घर का भेदी?

विभीषण
Vibhishan: विभीषण रावण का भाई था और उसने रामायण काल में भगवान राम जी की सहायता की थी। जिसके बाद से उसेघर का भेदी कहा जाना जाता है। तो आइए इसी क्रम में जानते हैं विभीषण जी को घर का भेदी क्यों कहा जाता है।
 

विभीषण को क्यों कहा जाता है घर का भेदी?

विभीषण रामायण का एक पात्र हैं जो कि रावण का भाई था, लेकिन उन्होंने धर्म का साथ देने के लिए भगवान राम जी की सहायता की थी।  इसके साथ ही विभीषण जी को अष्ट चिरंजीवियों में भी शामिल किया गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि जब रावण ने माता सीता का हरण कर लिया था उसके बाद उन्हें लंका में ले गया था, तो विभीषण ने रावण को बहुत समझाया, लेकिन रावण हर बात पर विभीषण का अपमान किया करता था, फिर एक बार भरी सभा में रावण ने विभीषण को जलील करके निकाल दिया। इसके बाद जब हनुमान जी माता सीता को खोजते हुए लंका पहुंचते हैं तो वह अलग से विभीषण का घर देखते हैं क्योंक उनके घर के आंगन में तुलसी होती है, जबकि पूरी लंका में राक्षस ही रहा करते थे। सूर्योदय के उपरांत विषीभण देखते हैं कि कहीं से राम-राम की ध्वनि आ रही है, जबकि वह पूरा ही कुल राक्षस का था। फिर वह हनुमान जी से मिलते हैं और उन्हें माता सीता का पता बताते हुए अशोक वाटिका की तरफ भेजते हैं। इसके बाद देश निकाला होने के बाद विभीषण भगवान राम की शरण में चले जाते हैं।
जब राम जी और रावण की सेना के बीच युद्ध चल रहा होता है तो विभीषण अपने गुप्तचर को रावण के पास भेजते हैं और रावण की सैन्य शक्ति के बारे में पता करवाते हैं। इसके बाद विभीषण जी ने मेघनाद और कुंभकर्ण की कमजोरियां बताई जिसके बाद वो दोनों ही मारे गए। फिर अंत में जब रावण के साथ राम जी का युद्ध चल रहा था, तो राम जी ने कई अस्त्र- शस्त्र चलाए लेकिन रावण हर बार छल कर रहा था,  फिर अंत में विभीषण ने राम जी से कहा कि रावण के नाभि में अमृत कलश छिपा है और वहां पर यदि आप तीर मारेंगे तो रावण की मृत्यु तय है। फिर राम जी रावण का वध कर दिया और फिर राम जी ने विभीषण जी को अष्टचिरंजीवी का वरदान दिया।
तो इसी कारण से विभीषण को घर को भेदी कहा जाने लगा। भले ही विभीषण ने धर्म का साथ दिया लेकिन अपने भाई के सारे भेद खोल दिए।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel