विज्ञापन
Home  dharm  vrat  utpanna ekadashi 2023 when is utpanna ekadashi know the auspicious time

Utpanna Ekadashi 2023: कब है उत्पन्ना एकादशी जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

सार

Utpanna Ekadashi 2023: मार्गशीर्ष माह में आने वाली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है, इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 8 दिसंबर को रखा जाएगा

उत्पन्ना एकादशी
Utpanna Ekadashi 2023: मार्गशीर्ष माह में आने वाली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है, इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 8 दिसंबर को रखा जाएगा आपको बता दें शास्त्रों में उत्पन्ना एकादशी को बहुत ही शुभ माना जाता है  हर महीने में  दो बार एकादशी आती है,एक शुक्ल पक्ष में दूसरी कृष्ण पक्ष में पूरे साल में कुल 24 एकादशियां पड़ती हैं। और हर एकादशी का अपना एक अलग महत्व है इस शुभ दिन पर लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु और कृष्ण की पूजा करते हैं। चलिए आपको उत्पन्ना एकादशी के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में बताते हैं 
 

कृष्ण पक्ष - उत्पन्ना एकादशी का शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि की शुरुआत  - 8 दिसंबर 2023 - 5 बजकर 06 मिनट पर 

एकादशी तिथि का समापन -  9 दिसंबर 2023 - 6 बजकर 31 मिनट पर 

पारण का समय - 10 दिसंबर 2023 - सुबह 06 बजकर 10 बजे से प्रातः 07 बजकर 13 बजे तक



उत्पन्ना एकादशी का महत्व

आपको बता दें कि हिन्दु धर्म में उत्पन्ना एकादशी का बहुत ही खास महत्व बताया गया है ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन पूरे विधि-विधान और मन से इस व्रत को करते हैं उनके जीवन से सारे कष्ट और समस्याएं खत्म हो जाती हैं। और वो लोग वैंकुठ धाम में स्थान पाते हैं। इस दिन पर साधक भक्ति और समर्पण के साथ भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस दिन लोग पूरे दिन उपवास रखते है और शाम के समय फल या फिर दूध से बना प्रसाद ही ग्रहण करते हैं 

उत्पन्ना एकादशी पूजा विधि

उत्पन्ना एकादशी के  दिन भगवान श्री हरि के साथ देवी एकादशी की पूजा की जाती है 
इस दिन सुबह सबसे पहले स्नान करें 
स्नान करने के बाद भगवान विष्णु का पंचामृत, धूप, पुष्प,  दीप, अक्षत, चन्दन,फल,तुलसी आदि से पूजा करें
पूजा करने के बाद भगवान की आरती उतारें 
इसके बाद उत्पन्ना एकादशी की कथा सुनें
और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जप करें 
उत्पन्ना एकादशी के  दिन विष्णु सहस्त्र्नाम का पाठ जरूर करें।


यह भी पढ़ें- Margashirsha Mass: कल से शुरू होगा मार्गशीर्ष मास, शंख के ये उपाय करने से धन धान्य से भर जाएगा घर
यह भी पढ़ें- Margshirsha Month 2023: भगवान श्री कृष्ण का प्रिय महीना मार्गशीर्ष, जान लें जरूरी नियम

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel