facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  vrat  jyeshtha may month 2025 calendar vrat and festival list jyeshtha month 2025 starting date

May Month 2025 Calendar: ज्येष्ठ माह कब से शुरू? जानें मई महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों की सूची

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

May Monthly Vrat Tyohar List: मई महीने की शुरुआत वैशाख मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि से हो रही है। मई महीना सिर्फ त्योहारों के लिए ही नहीं बल्कि ग्रह गोचर के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।

May Month 2025 Calendar
May Monthly 2025 Vrat Tyohar List: मई महीने की शुरुआत वैशाख मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि से हो रही है। मई महीना सिर्फ त्योहारों के लिए ही नहीं बल्कि ग्रह गोचर के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। मई महीने की शुरुआत सिर्फ विनायक चतुर्थी से ही नहीं हो रही है बल्कि इसी दिन देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। 20 मई से गुरु पंचक भी शुरू हो रहा है जिसके चलते 5 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। दरअसल, मई महीने में वृष संक्रांति, संकष्टी चतुर्थी, प्रदोष व्रत, मोहिनी एकादशी, सीता नवमी समेत कई व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में आइए हिंदू पंचांग के अनुसार जानते हैं मई 2025 में कब और कौन से त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं।

मई 2025 में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की डेट

व्रत और त्यौहारों की सूची दिन तिथि
विनायक चतुर्थी   1 मई 2025
शंकराचार्य जयन्ती, सूरदास जयन्ती, स्कन्द षष्ठी, रामानुज जयन्ती   2 मई 2025
गंगा सप्तमी   3 मई 2025
भानु सप्तमी, अग्नि नक्षत्रम् प्रारम्भ   4 मई 2025
मासिक दुर्गाष्टमी, बगलामुखी जयन्ती, सीता नवमी   5 मई 2025
महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान, रबीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती   7 मई 2025
मोहिनी एकादशी, परशुराम द्वादशी   8 मई 2025
प्रदोष व्रत   9 मई 2025
नरसिंघ जयन्ती, छिन्नमस्ता जयन्ती   11 मई 2025
वैशाख पूर्णिमा, कूर्म जयन्ती, पूर्णिमा उपवास, चित्रा पूर्णनामी   12 मई 2025
ज्येष्ठ प्रारम्भ, नारद जयन्ती   13 मई 2025
वृषभ संक्रान्ति   14 मई 2025
संकष्टी चतुर्थी   16 मई 2025
कालाष्टमी   20 मई 2025
हनुमान जंयती   22 मई 2025
 अपरा एकादशी, पञ्चक   23 मई 2025
 अपरा एकादशी पारण, शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत   24 मई 2025
 मासिक शिवरात्रि   25 मई 2025
 वट सावित्री व्रत, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या   26 मई 2025
शनि जंयती, रोहिणी व्रत, ज्येष्ठ अमावस्या   27 मई 2025
 अग्नि नक्षत्रम् समाप्त, चन्द्र दर्शन   28 मई 2025
 महाराणा प्रताप जयन्ती   29 मई 2025
 विनायक चतुर्थी    30 मई 2025



 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel