विज्ञापन
Home  dharm  vrat  chant mantras according to your zodiac sign on mohini ekadashi 2025

Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप, मिलेगा सौभाग्य

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

मोहिनी एकादशी का व्रत 08 मई 2025, गुरुवार को रखा जाएगा. सभी एकादशी तिथियों की तरह यह भी भगवान विष्णु को समर्पित है.

Mohini Ekadashi 2025
Mohini Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. साल में पड़ने वाली सभी एकादशी तिथियों के अलग-अलग नाम और महत्व होते हैं. वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि मोहिनी एकादशी के दिन किए गए व्रत, पूजा और उपाय से सुख-समृद्धि बढ़ती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं. आपको बता दें कि मोहिनी एकादशी का व्रत 08 मई 2025, गुरुवार को रखा जाएगा. सभी एकादशी तिथियों की तरह यह भी भगवान विष्णु को समर्पित है. लेकिन इस दिन विष्णु जी के मोहिनी अवतार की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करना जरूरी होता है. मोहिनी एकादशी पर भगवान की विशेष कृपा पाने के लिए अपनी राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करें. इससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी. लेकिन ध्यान रहे कि मंत्रों का जाप करते समय उच्चारण स्पष्ट होना चाहिए. आइए जानते हैं अपनी राशि के अनुसार कौन से मंत्रों का जाप करें।

मोहिनी एकादशी 2025 मंत्र राशि अनुसार

मेष- ॐ ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः।

वृषभ - ॐ गोपालाय उत्तरध्वजाय नमः।

मिथुन- ॐ क्लीं कृष्णाय नमः।

कर्क - ॐ ह्रीं हिरण्यगर्भाय अव्यक्तरूपिणे नमः।

सिंह- ॐ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधारय नमः।

कन्या- ॐ पीं पीताम्बराय नमः।

तुला- ॐ तत्व निरंजनाय तारक रामाय नमः।

वृश्चिक- ॐ नारायण सुरसिम्हाय नमः।

धनु- ॐ श्री देवकृष्णाय उर्ध्वजाय नमः।

मकर- ॐ श्री वत्सलाय नमः।

कुंभ- ॐ श्री उपेन्द्राय अच्युताय नमः।

मीन- ॐ क्लीं उद्धाय उपधारिणे नमः।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel