वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 04 मई रविवार को है. इसी दिन भानु सप्तमी का व्रत रखा जाएगा.
Bhanu Saptami 2025: हिंदू धर्म में सूर्य देव को साक्षात देवता माना जाता है. इनकी आराधना से व्यक्ति को धन, वैभव, बल, तेज की प्राप्ति होती है. वैसे तो सूर्य देव की पूजा हर सुबह करनी चाहिए लेकिन प्रतिदिन पूजन न कर पाएं तो कुछ विशेष तिथियों पर सूर्य की उपासना से शुभ फल मिलता है. इस साल फाल्गुन माह की सप्तमी पर भास्कर देवता की पूजा का उत्तम संयोग बन रहा है. शास्त्रों के अनुसार जिस रविवार को सप्तमी पड़ती है उसे भानु सप्तमी के नाम से जाना जाता है, ये तिथि सूरज देव को समर्पित है. आइए जानते हैं इस साल भानु सप्तमी की डेट, पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व.
भानु सप्तमी 2025 डेट (Bhanu Saptami 2025 Date)
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 04 मई रविवार को है. इसी दिन भानु सप्तमी का व्रत रखा जाएगा. कहते हैं इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से मानसिक, शारीरिक, आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है.
पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 03 मई 2025 को शुरुआत 03 मई को को सुबह में 07 बजकर 52 मिनट पर हो रही है अगले दिन 04 मई 2025 को सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगी.
भानु सप्तमी 2025 पूजा का शुभ समय औऱ योग
(Bhanu Saptami 2025 auspicious time and yog of worship)