Pushkar Mahadev Temple: राजस्थान का पुष्कर एक प्रसिद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है, जो अपनी विविधता और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है।
Pushkar Mahadev Temple: राजस्थान का पुष्कर एक प्रसिद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है, जो अपनी विविधता और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। इस पावन धरा पर पुष्कर झील के किनारे महादेव घाट पर 800 साल पुराना 108 शिवलिंग महादेव मंदिर जन आस्था का प्रमुख केंद्र है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर अपने विशेष 108 शिवलिंगों के लिए प्रसिद्ध है। जिनकी पूजा भक्त अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ करते हैं।
मंदिर के पुजारी के अनुसार पुष्कर झील के किनारे भगवान शिव का 800 साल पुराना मंदिर है। महादेव जी के मंदिर परिसर में 108 शिवलिंग स्थित है। इसके साथ ही शिवलिंग के साथ ही 108 नंदी महाराज भी विराजमान हैं। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में इस मंदिर में विशेष रूप से रुद्राभिषेक, सहस्त्र धारा आदि का आयोजन किया जाता है। शिवरात्रि पर भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया जाता है। पुजारी ने आगे बताया कि अगर लोगों का विवाह नहीं हो रहा है और उन्हें कालसर्प दोष है तो यहां पूजा करने से भगवान उनकी मनोकामना पूरी करते हैं।
शिवलिंगों की परिक्रमा करें
पुष्कर झील के पास स्थित होने के कारण यह मंदिर मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य से भी भरपूर है। यहां आकर भक्त मानसिक शांति, आध्यात्मिक संतुलन और भक्ति का अनुभव करते हैं। यहां आने वाले भक्त गहरी श्रद्धा के साथ शिवलिंगों की परिक्रमा करते हैं। वे "ओम नमः शिवाय" के मंत्रों के साथ भगवान शिव को याद करते हैं।