विज्ञापन
Home  dharm  religious places  delhi ncr famous devi temple navratri me kare mata ke in mandiro ke darshan milega bahut labh

Delhi NCR Famous Devi Temple: नवरात्रि में करें माता के इन मंदिरों के दर्शन, मिलेगा बहुत लाभ

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार

Delhi NCR Famous Devi Temple: चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 से शुरू हो रही है। नवरात्रि में देवी दुर्गा के कई रूपों की पूजा की जाती है, जिसके लिए लोग घर पर घटस्थापना करते हैं और देवी मां के मंदिरों में भी जाते हैं।

Delhi NCR Famous Devi Temple
Delhi NCR Famous Devi Temple: चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 से शुरू हो रही है। नवरात्रि में देवी दुर्गा के कई रूपों की पूजा की जाती है, जिसके लिए लोग घर पर घटस्थापना करते हैं और देवी मां के मंदिरों में भी जाते हैं। अगर आप दिल्ली एनसीआर के निवासी हैं या नवरात्रि के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में हैं, तो यहां कई प्रसिद्ध देवी मंदिर हैं जहां आपको माता के दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। इनमें से कई मंदिर ऐतिहासिक हैं या उनका पौराणिक महत्व है। कुछ मंदिरों का वातावरण शांत और सुकून देने वाला है, जबकि कुछ की संरचना बेहद खूबसूरत है। दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में कालकाजी मंदिर, शीतला माता मंदिर, झंडेवालान मंदिर और छतरपुर मंदिर (आद्या कात्यायनी मंदिर) शामिल हैं। नवरात्रि के मौके पर इन सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी जा सकती है। इस दौरान यहां भजन और भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। आप नवरात्रि के नौ दिनों में कभी भी देवी दुर्गा के इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास स्थित प्रसिद्ध देवी माता मंदिरों और वहां पहुंचने के मार्ग के बारे में पूरी जानकारी।

कालीबाड़ी मंदिर, दिल्ली (Kalibadi Mandir Delhi ) 

राजधानी दिल्ली में माता काली के कई मंदिर हैं, लेकिन गोल मार्केट के पास स्थित कालीबाड़ी मंदिर काफी लोकप्रिय है। इस मंदिर का निर्माण 1930 में हुआ था। कहा जाता है कि यह मंदिर कोलकाता के कालीघाट मंदिर के आधार पर बना है। इस मंदिर तक पहुँचने के लिए सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन रामकृष्ण आश्रम मार्ग है, जहाँ से आप टैक्सी ले सकते हैं। यह बिड़ला मंदिर के नज़दीक है।

झंडेवालान मंदिर, दिल्ली ( Jhandevalan Mandir Delhi) 

झंडेवालान माता मंदिर दिल्ली के करोल बाग में स्थित है। यह दिल्ली के प्राचीन मंदिरों में से एक है, जो मां आदि शक्ति को समर्पित है। नवरात्रि के अलावा यहां साल भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। प्राचीन मूर्ति मंदिर के तहखाने में रखी गई है, जबकि नई मूर्ति दर्शन के लिए मंदिर परिसर में है। मंदिर तक पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन पर झंडेवालान मेट्रो स्टेशन है। मंदिर सुबह 5.30 बजे से रात 9.30 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहता है। हालांकि, नवरात्रि के दौरान मंदिर सुबह 4 बजे खुलता है और रात 12 बजे बंद हो जाता है। वहीं, शाम 6.15 से 7 बजे तक कुछ समय के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। नवरात्रि के दौरान सुबह 4 बजे और शाम 7 बजे आरती की जाती है।

शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम ( Sheetla Mata Mandir Gurugram)

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से सिर्फ़ 16-17 किलोमीटर दूर गुरुग्राम में माता शीतला का पवित्र मंदिर है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि जो भक्त आस्था और भक्ति के साथ शीतला माता मंदिर के दर्शन और पूजा करते हैं, उन्हें सुख, सौभाग्य और स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि के अवसर पर शीतला माता के दर्शन का विशेष महत्व है।

कालका जी मंदिर ( Kalka Ji Mandir )

दिल्ली का यह प्राचीन मंदिर देवी दुर्गा के काली स्वरूप को समर्पित है। मां कालका जी का मंदिर राजधानी के नेहरू प्लेस में एक ऊंचे टीले पर स्थित है। इसका इतिहास महाभारत काल का बताया जाता है। मान्यता है कि महाभारत से पहले पांडवों ने इसी स्थान पर देवी काली से विजय का वरदान मांगा था। बाद में यहां मंदिर की स्थापना की गई। इसी कारण इसे पांडवकालीन माता मंदिर भी कहा जाता है। यह एक ऐसा मंदिर है जिसके दरवाजे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान भी खुले रहते हैं। इस मंदिर का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन है जो मैजेंटा लाइन पर है। मंदिर सुबह 4 बजे से रात 11.30 बजे तक खुला रहता है। बीच में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 3 से 4 बजे तक दरवाजे बंद रहते हैं। नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर के पास मेला लगता है, अगर आप दर्शन के लिए जाते हैं तो मेले का भी आनंद ले सकते हैं।
 

ये भी पढ़ें -  Ma Durga Ke Mandir: नवरात्रि में करें मां दुर्गा के इन मंदिरों के दर्शन ,मिलेगा मां का आशीर्वाद ||

 


 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel