facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  religious places  amarnath yatra 2025 opening and closing date amarnath yatra ka registration kaise kare

Amarnath Yatra 2025: कब से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा? जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य कुछ महत्वपूर्ण बातें

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

अमरनाथ तीर्थयात्रा 2025 का आयोजन 03 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है और 09 अगस्त 2025 को समाप्त होगा। इस पवित्र तीर्थयात्रा के लिए कुल अवधि 38 दिनों तक चलेगी।

Amarnath Yatra 2025
amarnath yatra 2025 registration date: बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। भगवान शिव के भक्त साल भर अमरनाथ यात्रा का इंतजार करते हैं, इस साल अमरनाथ यात्रा 03 जुलाई से शुरू हो रही है और 09 अगस्त को संपन्न होगी। 38 दिनों की इस यात्रा में लाखों लोग भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं और अभी तक इसके लिए कोई तैयारी नहीं की है, तो यहां हम आपको इसके रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी बातें बताएंगे।

कब से शुरू और कब समाप्त हो रही है अमरनाथ यात्रा?
(Amarnath Yatra 2025 Starting And Ending Date?)

अमरनाथ तीर्थयात्रा 2025 का आयोजन 03 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है और 09 अगस्त 2025 को समाप्त होगा। इस पवित्र तीर्थयात्रा के लिए कुल अवधि 38 दिनों तक चलेगी।

ऑनलाइन और ऑफलाइन विकल्प
(Amarnath Yatra Online and Offline Options)

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन एडवांस रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुका है। आप अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसमें आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोग अपनी सुविधा के अनुसार अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए 600 से अधिक बैंकों को फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं।

हजारों साल पुराना है गुफा का इतिहास
(Amarnath Cave History)

अमरनाथ गुफा का इतिहास हजारों साल पुराना माना जाता है। यहां हर साल बर्फ की टपकती बूंदों से 10-12 फीट ऊंचा शिवलिंग बनता है। अमरनाथ शिवलिंग की ऊंचाई चांद के उगने और ढलने के साथ घटती-बढ़ती रहती है। पूर्णिमा पर शिवलिंग अपने पूरे आकार में होता है, जबकि अमावस्या पर शिवलिंग का आकार कुछ छोटा हो जाता है। अमरनाथ गुफा से जुड़ी धार्मिक मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान शिव ने देवी पार्वती को अमरता का रहस्य बताया था। उस समय देवी पार्वती सो गई थीं, लेकिन एक कबूतर ने छुपकर भगवान शिव से अमरता का रहस्य सुन लिया। इसके बाद वह कबूतर अमर हो गया।

ये है बाबा अमरनाथ की गुफा
(Baba Amarnath Of Cave)

श्रीनगर से करीब 145 किलोमीटर की दूरी पर अमरनाथ गुफा स्थित है। यह गुफा करीब 150 फीट ऊंची और करीब 90 फीट लंबी है। यह गुफा करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर है। गुफा में शिवलिंग का निर्माण पूरी तरह प्राकृतिक रूप से एक निश्चित समय के लिए ही होता है। यहां पर श्री गणेश, पार्वती और भैरव के हिमखंड भी बनते हैं।

अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
(How to register for Amarnath Yatra 2025)

अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसका रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, यस बैंक और एसबीआई बैंक) की कुछ शाखाओं में ऑफलाइन किया जा रहा है। इसके अलावा आप बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन https://jksasb.nic.in की वेबसाइट और श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप पर किया जा सकता है। वेबसाइट पर कोई भी आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

अमरनाथ यात्रा के लिए आयु
(Age limit for Amarnath Yatra)

बाबा बर्फानी यात्रा पर जाने के लिए आयु 13 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस आयु सीमा के लोग ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी नियम है कि अगर महिला छह सप्ताह या उससे अधिक दिनों से गर्भवती है तो वह इस यात्रा पर नहीं जा सकती।

अमरनाथ यात्रा का रूट?
(Amarnath Yatra Route?)

अमरनाथ यात्रा 2 रूट से पूरी की जा सकती है।

 पहला रास्ता: 46 से 48 किलोमीटर लंबा है जो पहलगाम से शुरू होता है। इस मार्ग से बाबा बर्फानी की यात्रा करने में 5 दिन लगते हैं।

दूसरा रास्ता: बालटाल से है, जिसकी दूरी 14 से 16 किलोमीटर है लेकिन इस मार्ग पर खड़ी चढ़ाई है। इस मार्ग पर चढ़ाई कठिन है जिसके कारण लोग दूसरा मार्ग लेना पसंद करते हैं।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel