Ramayan Story: हिंदू धर्म में वेद, पुराण, शास्त्र और अन्य धार्मिक पुस्तकों में हिंदू धर्म की संस्कृति और विरासत का वर्णन किया गया है। इन वेदों और पुराणों में धर्म-अधर्म समेत जीवन जीने के तरीके की शिक्षा दी गई है।
Ramayan Story: हिंदू धर्म में वेद, पुराण, शास्त्र और अन्य धार्मिक पुस्तकों में हिंदू धर्म की संस्कृति और विरासत का वर्णन किया गया है। इन वेदों और पुराणों में धर्म-अधर्म समेत जीवन जीने के तरीके की शिक्षा दी गई है। चारों वेदों के साथ ही रामायण, महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों में कई पौराणिक कथाओं का उल्लेख किया गया है।
रामायण में वर्णित सभी पात्रों श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी से तो हर कोई भली-भांति परिचित है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भगवान श्री राम की एक बहन भी थीं। इस बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। तो आइए जानते हैं कि भगवान श्री राम की बहन कौन थीं।
पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार रानी कौशल्या की बहन वर्षिणी अपने पति रोमपद के साथ अयोध्या आईं। उस समय रानी कौशल्या की बहन निःसंतान थीं। संतान सुख से वंचित होने के कारण राजा रोमपद और वर्षिणी बहुत दुखी थे। तब राजा दशरथ ने उन्हें दुखी और उदास देखकर अपनी पुत्री शांता को गोद दे दिया। राजा रोमपद और वर्षिणी शांता को लेकर अंगदेश लौट आए। इसके बाद शांता अंग देश की राजकुमारी बनीं।