विज्ञापन
Home  dharm  ram mandir darshan on ram navami major ram temples in india where ram ji special blessings

Ram Navami 2025: रामनवमी पर राम मंदिर दर्शन – भारत के प्रमुख राम मंदिर, जहां राम जी की होगी विशेष कृपा

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Ram Navami 2025 Famous Ram Temple in India : चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 30 मार्च से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के आखिरी दिन राम नवमी मनाई जाती है। इस साल राम नवमी 06 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है।

Ram Navami 2025
Ram Navami 2025 Famous Ram Temple in India : चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 30 मार्च से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के आखिरी दिन राम नवमी मनाई जाती है। इस साल राम नवमी 06 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है। राम नवमी भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का पर्व है। इस दिन श्री राम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ के घर हुआ था। अयोध्या राम जी की जन्मभूमि है, जहां सालों के संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ। इसके अलावा 14 साल के वनवास के दौरान वे कई जगहों पर रुके और समुद्री रास्ते से लंका पहुंचे, जहां उन्होंने लंका नरेश रावण का वध किया।

राम नवमी के मौके पर अगर आप भगवान श्री राम के दर्शन करना चाहते हैं तो अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर जा सकते हैं। इसके अलावा देश में कई प्राचीन और भव्य राम मंदिर हैं, जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां हम देश के सबसे प्रमुख राम मंदिरों के बारे में बता रहे हैं।

रघुनाथ मंदिर

भगवान श्री राम का बहुत प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर उत्तरी भारत यानी जम्मू-कश्मीर में स्थित है। वैष्णो देवी जाने वाले भक्त रघुनाथ मंदिर जरूर जाना पसंद करते हैं। इस मंदिर में भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ विराजमान हैं। यहां रामायण और महाभारत के पात्रों की झलक भी देखने को मिलती है।

राजा राम मंदिर

पूरे देश में यह एकमात्र ऐसी जगह है जहां भगवान राम को राजा राम के रूप में पूजा जाता है। उनका महल जैसा मंदिर मध्य प्रदेश के ओरछा जिले में है। यहां साल भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर में हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है और भगवान श्री राम को तोपों की सलामी दी जाती है।

रामास्वामी मंदिर

दक्षिण भारत में भी राम जी का भव्य मंदिर है। तमिलनाडु के रामास्वामी मंदिर में भगवान राम की पूजा की जाती है। ज्यादातर मंदिरों में श्री राम के साथ माता सीता और लक्ष्मण जी की मूर्ति होती है। रामास्वामी देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां श्री राम, सीता जी, लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न विराजमान हैं। इस मंदिर की नक्काशी महाकाव्य रामायण के अनुसार घटित प्रसिद्ध घटनाओं को दर्शाती है।

कालाराम मंदिर

महाराष्ट्र के नासिक जिले में भगवान राम का एक सुंदर मंदिर है, जिसका नाम कालाराम मंदिर है। वनवास के दौरान भगवान श्री राम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ पंचवटी में रहे थे। बाद में सरदार रंगारू ओढेकर ने इस स्थान पर मंदिर बनवाया। इसके बारे में एक कहानी प्रचलित है कि सरदार रंगारू को एक स्वप्न आया कि गोदावरी नदी में श्री राम की एक काली मूर्ति है। उन्होंने अगले दिन मूर्ति को बाहर निकाला और मंदिर में स्थापित कर दिया।

राम जन्मभूमि मंदिर

राम जी का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में हुआ था। यहां श्री राम का भव्य मंदिर बनाया गया और वर्ष 2024 में ही मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई है। राम मंदिर के दर्शन के लिए लोग विदेशों से पहुंच रहे हैं। यहां राम जी बाल रूप में विराजमान हैं। इस राम नवमी पर आप अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Ramayana Story: राम दरबार में श्रीराम जी के चरणों में क्यों बैंठे हैं हनुमान जी? जानिए कारण

यह भी पढ़ें- Ramayan Ki Katha: शबरी के जूठे बेर खाने का क्या है रहस्य, भगवान राम की प्रेम या भक्ति की पराकाष्ठा

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel