Pooja Path Ke Niyam: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा के साथ भोग लगाने का भी प्रावधान है. शास्त्रों में सभी देवी-देवताओं के भोग के बारे में विस्तार से बताया गया है.
Pooja Path Ke Niyam: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा के साथ भोग लगाने का भी प्रावधान है. शास्त्रों में सभी देवी-देवताओं के भोग के बारे में विस्तार से बताया गया है. मान्यता है कि देवी-देवताओं को अपनी मनोकामना के अनुसार भोग लगाने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं. लोग भगवान को अलग-अलग तरह के भोग भी चढ़ाते हैं. कहा जाता है कि भगवान की पूजा करते समय भोग जरूर लगाना चाहिए. तभी पूजा पूरी मानी जाती है. लेकिन कई बार लोग जाने-अनजाने में प्रसाद चढ़ाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं. इससे भगवान नाराज भी हो सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं देवी-देवताओं को भोग लगाने का सही तरीका क्या है और आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
- भगवान को हमेशा चांदी, मिट्टी, पीतल या सोने से बने बर्तनों में ही भोग लगाएं। भगवान को भोग लगाने के लिए कभी भी एल्युमिनियम, लोहा, स्टील आदि के बर्तनों का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा आप खुद से बना हुआ भोजन भी भोग लगा सकते हैं।
- लेकिन ध्यान रखें कि लहसुन और प्याज वाला भोग ही लगाएं। कई लोगों की आदत होती है कि भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद वहीं रख देते हैं। बल्कि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
Trending Video
- पूजा खत्म होने के बाद प्रसाद को सभी लोगों में बांट दें। इसे देवताओं के पास न रखें, क्योंकि भगवान का प्रसाद ज्यादा देर तक रखने से घर में नकारात्मकता आती है।
- शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी को दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाना सबसे शुभ माना जाता है। देवी को सफेद मिठाई का भोग लगाने से धन की देवी प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य की वर्षा करती हैं।
- हो सके तो उन्हें केसर भात या केसर की खीर का भोग लगाएं क्योंकि उन्हें यह सबसे ज्यादा पसंद है। कहा जाता है कि भगवान शिव को मिठाई का भोग नहीं लगाया जाता है। उन्हें धतूरा, बेल पत्र, दूध, दही, शहद और घी अर्पित करना चाहिए।