विज्ञापन
Home  dharm  navratri 2nd day chant these mantras on the second day of navratri you will get benefits

Navratri 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा लाभ

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार

Navratri 2nd Day:  चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. साथ ही मां ब्रह्मचारिणी के लिए व्रत भी रखा जाता है. मां ब्रह्मचारिणी को तपस्या की देवी भी कहा जाता है

Navratri 2nd Day
Navratri 2nd Day:  चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. साथ ही मां ब्रह्मचारिणी के लिए व्रत भी रखा जाता है. मां ब्रह्मचारिणी को तपस्या की देवी भी कहा जाता है. मां के चेहरे पर तेजोमय ज्योति है. इस ज्योति से पूरा संसार प्रकाशित होता है. मां ब्रह्मचारिणी के एक हाथ में कमंडल और दूसरे हाथ में माला है. धार्मिक मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन जगत की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से भक्त को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. साथ ही जीवन में खुशियां आती हैं. मां ब्रह्मचारिणी अपने भक्त को धैर्य प्रदान करती हैं. इस वरदान की मदद से भक्त कठिन परिस्थिति को आसानी से पार कर लेता है. अगर आप भी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाना चाहते हैं तो चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन जगत की देवी मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति भाव से पूजा करें. साथ ही पूजा के दौरान अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करें. वहीं आरती के साथ पूजा का समापन करें.

राशि के अनुसार मंत्र जाप( Rashi Anusar Kare Mantra Jap) 

मेष राशि के लोगों को चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन पूजा के दौरान 'ॐ उमायै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृष राशि के लोगों को मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए 'ॐ भरतयै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
मिथुन राशि के लोगों को चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन पूजा के दौरान 'ॐ सरस्वत्यै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
कर्क राशि के लोगों को मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ मय्यै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
सिंह राशि के लोगों को चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन पूजा के दौरान 'ॐ चंदायै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
कन्या राशि के लोगों को मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए 'ॐ अंबिकायै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
तुला राशि के लोगों को सुख-सौभाग्य में वृद्धि पाने के लिए 'ॐ त्रिनेत्रायै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृश्चिक राशि के लोगों को करियर में सफलता पाने के लिए 'ॐ परात्परायै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
धनु राशि के लोगों को चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन पूजा के दौरान 'ॐ महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
मकर राशि के लोगों को व्यापार में सफलता पाने के लिए 'ॐ कलहंसिन्यै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुंभ राशि के लोगों को मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ सत्यज्ञानायै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
मीन राशि के लोगों को मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए 'ॐ दुर्गापरमेश्वराय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।

मां ब्रह्मचारिणी आरती ( Ma Brahmcharini) 

जय अम्बे ब्रह्मचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता॥
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो॥
ब्रह्म मन्त्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सरल संसारा॥
जय गायत्री वेद की माता।
जो जन जिस दिन तुम्हें ध्याता॥
कमी कोई रहने ना पाये।
कोई भी दुःख सहने न पाये॥
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने॥
रद्रक्षा की माला ले कर।
जपे जो मन्त्र श्रद्धा दे कर॥
आलस छोड़ करे गुणगाना।
माँ तुम उसको सुख पहुँचाना॥
ब्रह्मचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम॥
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी॥
 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel