Lord Shiva: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसके साथ ही व्रत और आस्था के अनुसार दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। साथ ही दांपत्य जीवन हमेशा खुशहाल रहता है। ज्योतिषी भी मनचाहा वर पाने के लिए सोमवार का व्रत रखने की सलाह देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में खुशियां आएं तो भगवान शिव की खास बातों को अपने जीवन में जरूर आजमाएं। मान्यता है कि महादेव की खास बातों का पालन करने से रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं और महादेव का आशीर्वाद मिलता है।
समानता का भाव ( Samanta Ka Bhav)
भगवान शिव के लिए सभी भक्त समान हैं। उनकी पूजा का विशेष महत्व है। इसी वजह से देवी-देवताओं के अलावा दानव भी उनकी पूजा करते हैं। कहा जाता है कि जिन्हें सभी देवी-देवता त्याग देते हैं, शिव उन्हें भी स्वीकार कर लेते हैं। भगवान शिव से हमें यही सीख मिलती है कि हमें सभी लोगों के प्रति समान भाव रखना चाहिए। जीवन में शांति बनाए रखें भगवान शिव ने अपने माथे पर चंद्र देव को धारण किया है। चंद्रमा से शांति और शीतलता प्राप्त होती है। इससे हमें यह सीख मिलती है कि जीवन में किसी भी परिस्थिति में शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है और मन को काबू में रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
दूसरों की मदद करें ( Doosro Ki Madad Kare)
पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले विष का पान किया था। इससे हमें यह सीख मिलती है कि अगर आप जीवन में दूसरों की मदद करेंगे तो भगवान शिव हमेशा आपका भला करेंगे। इसलिए जीवन में दूसरों की मदद करनी चाहिए। इससे आपका जीवन सफल होगा।
पत्नी का सम्मान करें ( Patni Ka Samman Kare)
भगवान शिव ने कभी भी स्त्री और पुरुष में भेदभाव नहीं किया। उनकी तस्वीर में हमेशा उनके साथ माता पार्वती नजर आती हैं। इससे हमें यह सीख मिलती है कि हमें हमेशा अपनी पत्नी और महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनका कभी अपमान नहीं करना चाहिए।
सोच-समझकर निर्णय लें ( Soch Samajh Kar Le Nirnay)
भगवान शिव की तीन आंखें होने के कारण उन्हें त्रिकालधारी कहा जाता है। महादेव की तीसरी आंख हमें यह सीख देती है कि हमें किसी भी विषय पर ठीक से सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।