facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  lord ganesha famous temple visit these temples of lord ganesha and all your wishes will be fulfilled

Lord Ganesha Famous Temple: भगवान गणेश के इन मंदिरों में करें दर्शन पूरी होगी सारी मनोकामना!

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार

Lord Ganesha Famous Temple : बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति, गणपति, एकदंत, गजानन आदि नामों से भी पुकारा जाता है।

Lord Ganesha Famous Temple
Lord Ganesha Famous Temple : बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति, गणपति, एकदंत, गजानन आदि नामों से भी पुकारा जाता है। मान्यता है कि देवी पार्वती और भगवान शिव के पुत्र गणेश की पूजा से भक्तों की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। भारत में भगवान गणेश के कुछ ऐसे मंदिर हैं जहाँ दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। आइए जानते हैं भगवान गणेश के 5 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में।

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

भगवान गणेश को समर्पित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित है। यह मंदिर मुंबई के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। देश-विदेश से लोग यहाँ गणपति के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर का निर्माण 1801 में हुआ था।

उच्ची पिल्लयार कोइल मंदिर, तमिलनाडु

यह प्रसिद्ध गणेश मंदिर तमिलनाडु राज्य के तिरुचिरापल्ली में स्थित है। इस गणेश मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह 272 फीट ऊँचे पहाड़ पर स्थित है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान गणेश ने इसी स्थान पर रंगनाथ की मूर्ति स्थापित की थी। एक अन्य मान्यता के अनुसार, रावण वध के बाद, श्रीराम ने विभीषण को भगवान रंगनाथ की मूर्ति भेंट की थी। मूर्ति भेंट करते समय श्रीराम ने विभीषण से कहा था कि इस बात का विशेष ध्यान रखना कि इसे जहाँ भी रखोगे, यह वहीं स्थापित हो जाएगी। कहा जाता है कि विभीषण उस मूर्ति को लंका ले जाने लगे। रास्ते में उनकी इच्छा कावेरी नदी में स्नान करने की हुई, लेकिन वे उस मूर्ति को नीचे नहीं रखना चाहते थे। कहा जाता है कि तब भगवान गणेश ने एक चरवाहे का रूप धारण किया और विभीषण से कहा कि जब तक वे स्नान नहीं कर लेते, तब तक वे उस मूर्ति को अपने पास रखेंगे। लेकिन कुछ समय बाद भगवान गणेश ने उस मूर्ति को वहीं ज़मीन पर रख दिया।

कणिकापम विनायक मंदिर, चित्तूर

यह गणेश मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कनिकापम में स्थित है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण कुलोथुंगा चोल ने करवाया था। बाद में 14वीं शताब्दी के आरंभ में विजय नगर साम्राज्य के शासकों ने इस विनायक मंदिर का विस्तार किया। लाखों भक्त भगवान गणेश की पूजा करने इस मंदिर में आते हैं।

रणथंभौर गणेश मंदिर, राजस्थान

यह गणेश मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो राजस्थान के रणथंभौर में स्थित है। भक्तगण गणेश जी के त्रिनेत्र रूप के दर्शन के लिए इस मंदिर में आते हैं। हर साल गणेश चतुर्थी के दिन इस मंदिर के पास एक भव्य मेला लगता है।

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर, पुणे

यह गणेश मंदिर महाराष्ट्र का दूसरा सबसे प्रसिद्ध मंदिर है जो पुणे में स्थित है। भगवान गणेश का यह मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि पुणे के दगडूशेठ हलवाई के पुत्र की प्लेग से मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद सेठ ने 1893 में इस मंदिर का निर्माण कराया था। देश-विदेश से लोग इस मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन के लिए आते हैं।
 

Top 5 place for Pind Daan and Shradh: इन जगहों पर करें तर्पण और श्राद्ध मिलेगी पितरों की मुक्ति

Ramayana Story: कैसे हुई थी बाली की मृत्यु, पौराणिक कथा से जानें भगवान राम ने कैसे किया था प्रहार?

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel