
पौराणिक कथा के अनुसार, तारकासुर के तीन पुत्र थे तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युनमाली। उन्होंने कठोर तपस्या करके ब्रह्माजी से तीन अभेद्य नगरों का वरदान प्राप्त किया था। ये तीनों नगर सोने, चांदी और लोहे से बने थे। इन्हें त्रिपुर कहा गया।वरदान के कारण तीनों असुर अत्यंत शक्तिशाली हो गए और देवताओं को परेशान करने लगे। जब उनका अत्याचार बढ़ने लगा, तब सभी देवता भगवान शिव के पास पहुंचे और उनसे रक्षा की प्रार्थना की।देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर के तीनों नगरों का विनाश करने का संकल्प लिया। जब तीनों नगर एक सीध में आए, तब भगवान शिव ने अपने दिव्य धनुष से एक ही बाण चलाया और तीनों नगरों को नष्ट कर दिया। इसी विजय के कारण भगवान शिव को त्रिपुरारी अर्थात त्रिपुर का अंत करने वाला कहा जाने लगा।
हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। इसे साल की सबसे पवित्र पूर्णिमाओं में से एक माना गया है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, दीपदान, भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करें।
भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करें।
घर और मंदिर में दीपक जलाएं।
जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।
शाम के समय नदी या मंदिर में दीपदान करें।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिषीय, पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। अधिक जानकारी के लिए कृपया संबंधित विषय के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।
धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel