Kanya Pujan Mein Kya Na Kare: हिंदू धर्म में नवरात्रि के 9 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र माने जाते हैं। नवरात्रि के दौरान देवी के भक्त व्रत रखते हैं, कन्या पूजन करते हैं और उनकी पूजा करते हैं।
Kanya Pujan Mein Kya Na Kare: हिंदू धर्म में नवरात्रि के 9 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र माने जाते हैं। नवरात्रि के दौरान देवी के भक्त व्रत रखते हैं, कन्या पूजन करते हैं और उनकी पूजा करते हैं। मान्यता है कि कन्या पूजन करने से देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और देवी की कृपा परिवार पर बनी रहती है। भारत में मुख्य रूप से नवरात्रि की अष्टमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है, जबकि कुछ जगहों पर नवमी तिथि को भी कन्या पूजन किया जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अगर आप भी नवरात्रि में कन्या पूजन करने जा रहे हैं तो आपको किन गलतियों से बचना चाहिए।
नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां
साफ-सफाई का रखें ध्यान- नवरात्रि में कन्या पूजन देवी के 9 स्वरूपों को ध्यान में रखकर किया जाता है, क्योंकि ये नौ कन्याएं देवी के 9 स्वरूपों का प्रतीक होती हैं। इसलिए कन्या पूजन के दिन उनके आने से पहले जिस स्थान पर उन्हें बैठाया जाएगा, उसे अच्छे से साफ कर लेना चाहिए। अगर आप कन्या के बैठने वाले स्थान को साफ नहीं करेंगे तो ये छोटी सी गलती देवी को नाराज कर सकती है।
कन्याओं के ऊपर गुस्सा ना करें कन्या पूजन के दिन भूलकर भी कन्याओं को डांटना या गुस्सा नहीं करना चाहिए। बल्कि उनका आदरपूर्वक स्वागत करना चाहिए। कन्याएं आपके व्यवहार से जितनी प्रसन्न होंगी, माता की कृपा आप पर उतनी ही बनी रहेगी।
Trending Video
पैर धोना न भूलें- कन्याओं के आने के तुरंत बाद उन्हें आसन पर नहीं बैठाना चाहिए। सबसे पहले आपको अपने हाथों से उनके पैर साफ पानी से धोने चाहिए और उसके बाद साफ कपड़े से उनके पैर पोंछकर उन्हें आसन पर ले जाना चाहिए। दिशा का ध्यान रखें- कन्याओं को आसन पर बैठाया जाता है और तिलक लगाया जाता है, ध्यान रखें कि तिलक लगाते समय कन्याओं का मुख उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण की ओर होना चाहिए। गलत दिशा में कन्याओं को तिलक लगाने से आप माता के आशीर्वाद से वंचित हो सकते हैं। इसलिए कन्याओं के आने से पहले यह जांच लें कि आपके घर की उत्तर-पूर्व दिशा कौन सी है। ईशान कोण में देवताओं का वास होता है इसलिए कन्याओं को इसी दिशा में तिलक लगाना चाहिए। कन्याओं के साथ एक लड़के को भी जरूर बुलाएं-
अगर आप कन्या के साथ एक लड़के को भी नहीं बुलाते हैं तो आपका कन्या पूजन अधूरा रह सकता है। इसलिए कन्या पूजन में 9 कन्याओं के साथ एक लड़के को भी जरूर बुलाएं। यह लड़का भैरव का रूप माना जाता है। कुछ उपहार जरूर दें- अगर आप भोजन के बाद कन्याओं को अपनी क्षमता के अनुसार दक्षिणा नहीं देते हैं तो कन्या पूजन पूरा नहीं माना जाता है। इसलिए कन्या पूजन के बाद अपनी क्षमता के अनुसार कन्याओं के हाथ में दक्षिणा भी रख देनी चाहिए। आशीर्वाद लेना न भूलें- कन्या पूजन में कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया जाता है, लेकिन ध्यान रखें कि कोई भी कन्या आपके पैर न छुए। कन्या पूजन के बाद अंत में कन्याओं का आशीर्वाद लें और उन्हें विदा करें।
अगर आप कन्या पूजन के दिन ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं तो आपको देवी मां का आशीर्वाद जरूर मिलता है। इसलिए ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखें।