विज्ञापन
Home  dharm  how to please lord shiv if you want to get the blessings of lord shiva try these remedies

Shiv Ji Ko Kaise Kare Prasann : पाना चाहते हैं भगवान शिव की कृपा, कर लें ये उपाय

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार

Shiv Ji Ko Kaise Kare Prasann :   हिंदू धर्म में कई देवी-देवता हैं, जिनमें भगवान शिव को सबसे अधिक पूजे जाने वाले देवता माना जाता है। उन्हें देवाधिदेव की उपाधि प्राप्त है। शिव की पूजा पुरुष और महिलाएं दोनों करते हैं।

Shiv Ji Ko Kaise Kare Prasann : 
Shiv Ji Ko Kaise Kare Prasann :   हिंदू धर्म में कई देवी-देवता हैं, जिनमें भगवान शिव को सबसे अधिक पूजे जाने वाले देवता माना जाता है। उन्हें देवाधिदेव की उपाधि प्राप्त है। शिव की पूजा पुरुष और महिलाएं दोनों करते हैं। शिव की पूजा मंत्र, तंत्र, यंत्र, क्रिया, मुद्रा और अभिषेक के माध्यम से पारंपरिक और प्राचीन रीति-रिवाजों से की जाती है। खासकर सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है और इस दिन की गई पूजा से शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

शिव की पूजा करने का सही तरीका क्या है?( Shiv Ki  Pooja Karne Ka Sahi Tareeka Kya Hai)

शिव को संहारक देवता भी कहा जाता है, क्योंकि जब वे क्रोधित होते हैं, तो अपनी तीसरी आंख से ब्रह्मांड को नष्ट कर सकते हैं। लेकिन शिव ऐसे देवता भी हैं, जिन्हें प्रसन्न करना बहुत आसान है। भगवान शिव चढ़ावे को नहीं बल्कि भक्तों की भावनाओं को देखते हैं। इसलिए भोले भंडारी शिव भक्ति भाव से की गई सरल पूजा विधि से भी प्रसन्न हो जाते हैं। शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत और भक्ति भाव से पूजा कर सकते हैं।
इसलिए महादेव की पूजा करते समय भगवान के प्रति निस्वार्थ भावना, सच्ची भक्ति और समर्पण दिखाएं। मंत्रों का जाप करें और स्नान, ध्यान और तप जैसी मानसिक और शारीरिक शुद्धि भी करें। इसके साथ ही शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिनसे महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें ( Bhagvan Shiv Ko Kaise Kare Prasann ) 

- अगर आप सोमवार को तिल के साथ कच्चा चावल दान करते हैं तो पितृ दोष दूर होता है और घर में खुशहाली आती है। वहीं अगर आप सोमवार को दीपदान करते हैं तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

- भगवान शिव की कृपा पाने के लिए स्नान आदि करने के बाद सफेद, हरा, पीला, लाल या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें। क्योंकि पूजा में रंगों का भी विशेष महत्व होता है।

- अगर आप सोमवार को गन्ने के रस से अभिषेक करते हैं तो इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। भगवान शिव को सफेद चंदन चढ़ाना और खीर का भोग लगाना अच्छा माना जाता है।

- भगवान शिव को अक्षत यानी चावल जो टूटे या खंडित न हों, चढ़ाएं। सोमवार को दही, सफेद कपड़े, दूध और चीनी का दान करना शुभ माना जाता है। इनके दान से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

- धन की कमी को दूर करने के लिए सोमवार के दिन शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। कुंडली के अनुसार चंद्रमा के प्रभाव वाले लोगों को सफेद कपड़े पहनने चाहिए। इतना ही नहीं माथे पर चंदन का तिलक लगाकर ही घर से निकलना चाहिए।

- सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा अक्षत, चंदन, धतूरा, दूध, गंगाजल और बेलपत्र से करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel