facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  ganesh visarjan 2025 donate these things on ganesh visarjan you will get many benefits

Ganesh Visarjan 2025: गणेश विसर्जन पर इन चीजों का करें दान मिलेगा बहुत लाभ

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार

Ganesh Visarjan 2025:  गणेश चतुर्थी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाती है। 10 दिनों तक घर में गणपति बप्पा की पूजा करने के बाद, आखिरी दिन उनकी विदाई का समय होता है, जिसे गणेश विसर्जन कहा जाता है।

Ganesh Visarjan 2025: 
Ganesh Visarjan 2025:  गणेश चतुर्थी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाती है। 10 दिनों तक घर में गणपति बप्पा की पूजा करने के बाद, आखिरी दिन उनकी विदाई का समय होता है, जिसे गणेश विसर्जन कहा जाता है। हिंदू धर्म में गणेश विसर्जन का बहुत धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि गणपति अपने भक्तों के दुखों को अपने साथ ले जाते हैं और उनके जीवन को खुशियों से भर देते हैं। इसके साथ ही विसर्जन का भी विशेष महत्व है। अगर इस दिन बप्पा की विदाई के बाद कुछ खास चीजों का दान किया जाए, तो साल भर भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है। और कुंडली में अशुभ ग्रह भी शुभ फल देते हैं। इस मुहूर्त में करें बप्पा को विदाई

शुभ चौघड़िया: सुबह 7:36 से 9:10 बजे तक

लाभ चौघड़िया: दोपहर 1:54 से 3:28 बजे तक

अमृत चौघड़िया: दोपहर 3:29 से शाम 5:03 बजे तक

लाभ चौघड़िया: शाम 6:37 से रात 8:03 बजे तक


भौतिक सुखों के लिए - अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए आटा, चीनी, नमक जैसी चीज़ों का दान करना शुभ रहेगा। इससे शुक्र देव की कृपा प्राप्त होती है। और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।

करियर - भगवान गणेश जी महाराज के विसर्जन के बाद बेसन, चने की दाल, केला और पपीता दान करना चाहिए। ऐसा करने से मनोकामनाएँ पूरी होती हैं।

आर्थिक स्थिति - अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो गणेश विसर्जन के दिन चावल, मूंग दाल, तेल का दान करें। आप चाहें तो खिचड़ी बनाकर ज़रूरतमंदों को खिला सकते हैं। ऐसा करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं।

व्यापार - अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए हरी वस्तुओं, मौसमी फलों और पान के पत्तों का दान करना बहुत शुभ होता है। साथ ही, इससे कुंडली में बुध ग्रह भी मजबूत होता है।


इस दिन दान का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, विसर्जन के समय किया गया दान व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

हरी सब्ज़ियाँ, मौसमी फल और पान के पत्ते दान करना शुभ माना जाता है। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है।

चावल, मूंग दाल, आलू, तेल और हरी सब्ज़ियों का भंडारा आयोजित करें। आप चाहें तो खिचड़ी बनाकर ज़रूरतमंदों में बाँट सकते हैं, जो पुण्यदायी होता है।

आटा, चावल, चीनी, नमक और मैदा जैसी चीज़ें दान करने से शुक्र ग्रह प्रसन्न होता है।

हल्दी, बेसन, चने की दाल, केला और पपीता दान करने से मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और करियर में नए अवसर मिलते हैं।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel