बसंत पंचमी का त्योहार 2 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन विद्या, ज्ञान और कला की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है,
Basant Panchami 2025 Puja Mantra: बसंत पंचमी का त्योहार 2 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन विद्या, ज्ञान और कला की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है, इसलिए इस दिन को सरस्वती पूजा भी कहा जाता है। इस दिन से बसंत ऋतु का आगमन भी होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन देवी सरस्वती पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। सरस्वती पूजा का दिन विशेष रूप से विद्यार्थी वर्ग के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस वर्ष माघ शुक्ल पंचमी तिथि बसंत पंचमी की तिथि 02 फरवरी 2025 को प्रातः 09:14 बजे शुरू हो रही है और यह 03 फरवरी 2025 को प्रातः 06:52 बजे समाप्त होगी. इसलिए उदयातिथि के अनुसार 2 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी और पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्य किए जाएंगे।
मंत्रों के साथ बसंत पंचमी पर पूजा
बसंत पंचमी के दिन विशेष मंत्रों के साथ देवी सरस्वती की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं। यहां तक कि नौकरी या प्रमोशन में चल रही समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। इन मंत्रों के जाप से मां सरस्वती प्रसन्न होंगी और साधक के जीवन में उन्नति के नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे। नौकरी-प्रमोशन के लिए: ॐ वद वद वाग्वादिनी स्वाहा। ज्ञान प्राप्ति के लिए: ॐ ऐं वाग्देव्यै विझहे धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्।। परीक्षा में सफलता के लिए: ॐ एकदंत महा बुद्धि, सर्व सौभाग्य दायक:। सर्व सिद्धि करो देव गौरी विनायक:।। बुद्धि प्राप्ति के लिए: ॐ ऐं सरस्वत्यै नम: