विज्ञापन
Home  dharm  festivals  hanuman janmotsav 2025 why is hanuman ji called sankat mochan hanuman stuti mantra

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव के दिन पूजा के समय जरूर करें इन मंत्रों का जाप

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जयंती का पर्व आने वाला है. 12 अप्रैल 2025, शनिवार को चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि है. इस दिन को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है. ये दिन हनुमान जी को समर्पित है.

Hanuman Janmotsav 2025
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव का पर्व आने वाला है. 12 अप्रैल 2025, शनिवार को चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि है. इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है. ये दिन हनुमान जी को समर्पित है. हनुमान भक्त इस दिन का वर्षभर इंतजार करते हैं. इस दिन इन मंत्रों का जाप विशेष फल प्रदान करता है. इन मंत्रों को चमत्कारी माना गया है. आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में-

संकट मोचन महाबली हनुमान (sankat mochan hanuman)

भगवान हनुमान को संकट मोचन भी कहा गया है. जीवन में कैसा भी संकट हो अगर व्यक्ति हनुमान जी की उपासना पूरी श्रद्धा से करता है तो उसे संकटों से लड़ने का बल प्राप्त होता है. ये बल हनुमान जी की पूजा से प्राप्त होता है.हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के इन प्रिय मंत्रों से पूजा जरूर करनी चाहिए. शास्त्रों में हनुमान जी के 8 प्रकार के कल्याणकारी मंत्र बताए गए हैं.

हनुमान स्तुति मंत्र (hanuman stuti mantra)

अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहम्. दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्. सकलगुणनिधानं वानराणामधीशम्. रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि.

हनुमान स्त्रोत (hanuman stotra)

अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् . सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं. रघुपतिप्रियभक्तं वातात्मजं नमामि. यत्र यत्र रघुनाथकीर्तनं तत्र तत्र कृतमस्तकांजलिम. वाष्पवारिपरिपूर्णालोचनं मारुतिं नमत राक्षसान्तकम्.

Shiv Puran Story About Damru: कैसे मिला भगवान शिव को डमरू? जानें इसके पीछे की रहस्यमयी कथा

सर्व मनोरथ सिद्धि मंत्र (sarv manorath siddhi mantra)

अंजनी के नन्द दुखः दण्ड को दूर करो सुमित को टेर पूजूं. तेरे भुज दण्ड प्रचंड त्रिलोक में रखियो लाज मरियाद मेरी. श्री रामचन्द्र वीर हनुमान शरण में तेरी.

भूत-प्रेत बाधा से बचने के लिए

ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय पंचवदनाय दक्षिण मुखे. कराल बदनाय नारसिंहाय सकल भूत प्रेत दमनाय. रामदूताय स्वाहा.

ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः.

भय निवारण के लिए

अंजनी गर्भसम्भूताय कपीन्द्र सचिवोत्तम रामप्रिय नमस्तुभ्यं हनुमान रक्ष रक्ष सर्वदा.

Shani Dev Story:क्यों शनिदेव अपने पिता से रहते हैं नाराज, नहीं जानते होंगे वजह

वशीकरण मंत्र

ॐ नमो हनुमते उर्ध्वमुखाय हयग्रीवाय रुं रुं रुं रुं रुं रूद्रमूर्तये प्रयोजन निर्वाहकाय स्वाहा.

व्यापर में सफलता के लिए मंत्र

जल खोलूं जल हल खोलूं खोलूं बंज व्यापार आवे धन अपार.

फुरो मंत्र ईश्वरोवाचा हनुमत वचन जुग जुग सांचा.

हनुमान मंत्र (hanuman mantra)

ॐ मनोजवं मारुततुल्य वेगम् जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं वातात्मजं वानर युथमुख्यं श्री रामदूतं शरणं प्रपद्ये

यह भी पढ़ें:- 
Pitru Paksha 2025 Date: साल 2025 मे कब से शुरु होंगे पितृपक्ष, जानिए सही डेट
Vaman Jayanti Story: क्या है वामन जयंती की कहानी, जानें क्या है व्रत और अनुष्ठान

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel