facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  festivals  akshaya tritiya 2025 puja vidhi know kuber ji ki aarti ghar mein paisa ane ke upay

Akshaya Tritiya 2025 Puja Vidhi: अगर हर काम में आ रही है अड़चन तो अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये उपाय

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

Akshaya Tritiya 2025 Puja Vidhi:  पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह दिन देवी लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है।

Akshaya Tritiya 2025 Puja Vidhi
Akshaya Tritiya 2025 Puja Vidhi:  पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह दिन देवी लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है। अक्षय तृतीया इस साल 30 अप्रैल  को मनाई जाएगी। इस दिन विधि अनुसार धन के देवता कुबेर देव  की पूजा करने से व्यक्ति के पास धन की कमी नहीं होती है। साथ ही आपके रुके हुए कार्यों को भी गति मिलती है। मान्यता है कि  देवता कुबेर की पूजा के दौरान इस आरती का पाठ करने से उनकी कृपा बनी रहती है और तरक्की के योग बनने लगते हैं। इसी कड़ी में जानते हैं धन के देवता कुबेर जी  की आरती और पूजा विधि के बारे में।
 

कुबेर जी की आरती

ॐ जय यक्ष कुबेर हरे,
स्वामी जय यक्ष जय यक्ष कुबेर हरे।
शरण पड़े भगतों के,
भण्डार कुबेर भरे।
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥


शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े,
स्वामी भक्त कुबेर बड़े।
दैत्य दानव मानव से,
कई-कई युद्ध लड़े ॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
स्वर्ण सिंहासन बैठे,
सिर पर छत्र फिरे,
स्वामी सिर पर छत्र फिरे।
योगिनी मंगल गावैं,
सब जय जय कार करैं॥

॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
गदा त्रिशूल हाथ में,
शस्त्र बहुत धरे,
स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
दुख भय संकट मोचन,
धनुष टंकार करे॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,
स्वामी व्यंजन बहुत बने।
मोहन भोग लगावैं,
साथ में उड़द चने॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥

यक्ष कुबेर जी की आरती,
जो कोई नर गावे,
स्वामी जो कोई नर गावे ।
कहत प्रेमपाल स्वामी,
मनवांछित फल पावे।
॥ इति श्री कुबेर आरती ॥

कुबेर देव को आहुति देने के लिए इस मंत्र का प्रयोग करें।   

जपतामुं महामन्त्रं होमकार्यो दिने दिने
दशसंख्य: कुबेरस्य मनुनेध्मैर्वटोद्भवै

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel