Chaitra Amavasya 2025: अमावस्या तिथि हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण तिथियों में से एक है। साथ ही यह तिथि पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है। ऐसे में आप चैत्र अमावस्या पर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ खास उपाय कर सकते हैं
Chaitra Amavasya 2025: अमावस्या तिथि हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण तिथियों में से एक है। साथ ही यह तिथि पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है। ऐसे में आप चैत्र अमावस्या पर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ खास उपाय कर सकते हैं, जिससे पितरों की आत्मा को शांति मिले और वे प्रसन्न होकर व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें।
पितृ प्रसन्न होंगे
अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। अगर आपके लिए ऐसा करना संभव न हो तो आप घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। साथ ही इस दिन पितरों के लिए दान-पुण्य भी करें। पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन गरीबों को भोजन, कपड़े या पैसे दान करें।
करें ये काम
अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और उसकी सात बार परिक्रमा करें और पेड़ के नीचे सरसों के तेल में काले तिल डालकर दीपक भी जलाएं। इसके साथ ही आप घर के बाहर दक्षिण दिशा में भी सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से आपको अपने पितरों का आशीर्वाद मिलता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
Trending Video
पितरों का गुस्सा दूर होगा
पितरों की नाराजगी दूर करने के लिए अमावस्या तिथि पर पितृ चालीसा का पाठ करें। इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए और अपनी क्षमता के अनुसार दान देना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक ऐसा करते हैं उनके पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
पितृ दोष से मुक्ति के उपाय
अमावस्या के दिन शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाना भी पितृ दोष को शांत करने का बेहतर उपाय है। इसके साथ ही भगवान शिव के इन मंत्रों का भी जाप करें- ॐ नमः शिवाय
ॐ महादेवाय विद्महे रुद्रमूर्तये धीमहि तन्नः शिवः प्रचोदयात्
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्