facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhauma pradosh vrat will be celebrated on october 15 know the auspicious time and method

Pradosh Vrat: 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा भौम प्रदोष व्रत, जानें मुहूर्त और विधि

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निशा थापा
सार

Pradosh Vrat: 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा भौम प्रदोष व्रत, जानें मुहूर्त और विधि

Pradosh Vrat

Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत प्रत्येक महीने दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। आश्विन मास का प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर को रखा जाएगा। यह प्रदो व्रत मंगलवार को है इसलिए इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। बता दें कि प्रदोष व्रत रखने से भोले बाबा की कृपा सदैव भक्तों पर बनी रहती है। तो आइए इसी क्रम मे जानते हैं आश्विन मास के प्रदोष व्रत का सही मुहूर्त क्या है। 


आश्विन प्रदोष व्रत 2024 (October Prados Vrat 2024)

पंचांग के अनुसार आश्विन मास की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 15 अक्टूबर को दिन 3:42 बजे से होगा और तिथि का समापन अगले दिन यानि कि 16 अक्टूबर को रात्रि के 12 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर को ही रखा जाएगा। प्रदोष व्रत में पूजा का शुभ मुहूर्त सायं 5 बजकर 38 मिनट से शुरु होकर रात्रि के 8 बजकर 13 मिनट तक चलने वाला है। 

ब्रह्म मुहूर्त            04:42 ए एम से 05:32 ए एम    
प्रातः सन्ध्या          05:07 ए एम से 06:22 ए एम
अभिजित मुहूर्त     11:44 ए एम से 12:30 पी एम    
विजय मुहूर्त          02:01 पी एम से 02:47 पी एम
गोधूलि मुहूर्त         05:51 पी एम से 06:16 पी एम    
सायाह्न सन्ध्या         05:51 पी एम से 07:06 पी एम
अमृत काल           03:00 पी एम से 04:26 पी एम    
निशिता मुहूर्त         11:42 पी एम से 12:32 ए एम, अक्टूबर 16
सर्वार्थ सिद्धि योग    10:08 पी एम से 06:23 ए एम, अक्टूबर 16
रवि योग                10:08 पी एम से 06:23 ए एम, अक्टूबर 16
 

प्रदोष व्रत पूजन विधि (Pradosh Vrat Pujan Vidhi)

  • प्रदोष व्रत के दिन स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • एक साफ स्थान पर भगवान शिव की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • शिवलिंग को गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी आदि से अभिषेक करें।
  • शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन आदि चढ़ाएं।
  • शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाएं।
  • धूपबत्ती जलाकर भगवान शिव को अर्पित करें।
  • भगवान शिव को भोग लगाएं।
  • ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
  • भगवान शिव की आराधना करें और उनसे अपने मन की सभी इच्छाएं पूरी करने की प्रार्थना करें।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel