विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  shyam chudi bechne aaya krishna bhajan lyrics in hindi

Krishna Bhajan Lyrics: श्याम चूड़ी बेचने आया भजन लिरिक्स

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

Shyam Chudi Bechne Aaya: मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति कान्हा की पूजा में उनके प्रिय भजन को गाता है तो  उस पर हर समय कृष्ण की कृपा बरसती है और उसे संसार के सभी सुख प्राप्त होते हैं।

Krishna Bhajan Lyrics
 Shyam Chudi Bechne Aaya: हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण एक ऐसे देवता हैं जिन्हें पूर्णावतार माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण की भक्ति जीवन के सभी दुखों और परेशानियों को पलक झपकते ही दूर करने वाली मानी जाती है। कृष्ण के नाम मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति कान्हा की पूजा में उनके प्रिय भजन को गाता है तो  उस पर हर समय कृष्ण की कृपा बरसती है और उसे संसार के सभी सुख प्राप्त होते हैं।
 
।। कृष्ण भजन ।।
श्याम चूड़ी बेचने आया लिरिक्स 

मनिहारी का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया |
छलिया का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया ||

झोली कंधे धरी, उस में चूड़ी भरी,
गलिओं में शोर मचाया,
श्याम चूड़ी बेचने आया |
छलिया का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया ||

राधा ने सुनी, ललिता से कही,
मोहन को तुरंत बुलाया, श्याम चूड़ी बेचने आया |
छलिया का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया ||

चूड़ी लाल नहीं पहनू, चूड़ी हरी नहीं पहनू,
मुझे श्याम रंग है भाया, श्याम चूड़ी बेचने आया |
छलिया का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया ||

राधा पहनन लगी, श्याम पहनाने लगे,
राधा ने हाथ बढाया, श्याम चूड़ी बेचने आया |
छलिया का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया ||

राधे कहने लगी, तुम हो छलिया बड़े,
धीरे से हाथ दबाया, श्याम चूड़ी बेचने आया |
छलिया का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया ||

मनिहारी का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया |
छलिया का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया ||

मनिहारी का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया |
छलिया का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया ||
श्याम चूड़ी बेचने आया लिरिक्स

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel