facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  chaitra navratri 2026 day 6 puja maa katyayani aarti and bhajan lyrics in hindi

Maa Katyayani: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की ये आरती, साथ ही करें इस भजन का गान

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Maa Katyayani Aarti And Bhajan: नवरात्रि का षष्ठी तिथि मां कात्यायनी को समर्पित है। मां कात्यायनी, दुर्गा माता का छठा स्वरूप, एक महान योद्धा देवी के रूप में जानी जाती हैं, जो साहस, शक्ति, नकारात्मकता पर विजय और संरक्षण का प्रतीक हैं।

Maa Katyayani Ki Aarti

मां कात्यायनी की आरती
(Maa Katyayani Ki Aarti)


जय जय अम्बे जय कात्यानी
जय जगमाता जग की महारानी
बैजनाथ स्थान तुम्हारा
वहा वरदाती नाम पुकारा

कई नाम है कई धाम है
यह स्थान भी तो सुखधाम है
हर मंदिर में ज्योत तुम्हारी
कही योगेश्वरी महिमा न्यारी

हर जगह उत्सव होते रहते
हर मंदिर में भगत है कहते
कत्यानी रक्षक काया की
ग्रंथि काटे मोह माया की

झूठे मोह से छुडाने वाली
अपना नाम जपाने वाली
ब्रह्स्पतिवार को पूजा करिए
ध्यान कात्यानी का धरिये

हर संकट को दूर करेगी
भंडारे भरपूर करेगी
जो भी माँ को 'चमन' पुकारे
कात्यानी सब कष्ट निवारे।

माँ कात्यायनी का भजन
(Maa Katyayani Ka Bhajan)


नवरात्रि का छठा है यह माँ कात्यायनी रूप।
कलयुग में शक्ति बनी दुर्गा मोक्ष स्वरूप॥
कात्यायन ऋषि पे किया माँ ऐसा उपकार।
पुत्री बनकर आ गयी, शक्ति अनोखी धार॥

देवों की रक्षा करी, लिया तभी अवतार।
बृज मंडल में हो रही आपकी जय जय कार॥
गोपी ग्वाले आराधा था जब जब हुए उदास।
मन की बात सुनाने को आए आपके पास॥

श्री कृष्णा ने भी जपा अम्बे आपका नाम।
दया दृष्टि मुझपर करो बारम्बार प्रणाम॥
नवरात्रों की माँ कृपा करदो माँ।
नवरात्रों की माँ कृपा करदो माँ॥

जय कात्यायनी माँ।
जय जय कात्यायनी माँ ॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel