facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  chaitra navratri 2026 day 5 puja maa skandamata aarti and bhajan lyrics in hindi

Maa Skandamata: चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन करें मां स्कंदमाता की ये आरती, पूजा के समय गाएं ये भजन

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Maa Skandamata Aarti And Bhajan: 23 मार्च को चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है, जो मां स्कंदमाता को समर्पित है। मां स्कंदमाता कार्तिकेय (स्कंद) की माता के रूप में जानी जाती हैं।

Maa Skandamata Ka Bhajan

मां स्कंदमाता की आरती
(Maa Skandamata Ki Aarti)

 

जय तेरी हो स्कंद माता।
(Jai Teri Ho Skandamata)

जय तेरी हो स्कंद माता।
पांचवां नाम तुम्हारा आता॥
सबके मन की जानन हारी।
जग जननी सबकी महतारी॥

तेरी जोत जलाता रहू मैं।
हरदम तुझे ध्याता रहू मै॥
कई नामों से तुझे पुकारा।
मुझे एक है तेरा सहारा॥

कही पहाडो पर है डेरा।
कई शहरों में तेरा बसेरा॥
हर मंदिर में तेरे नजारे।
गुण गाए तेरे भक्त प्यारे॥

भक्ति अपनी मुझे दिला दो।
शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो॥
इंद्र आदि देवता मिल सारे।
करे पुकार तुम्हारे द्वारे॥

दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए।
तू ही खंडा हाथ उठाए॥
दासों को सदा बचाने आयी।
भक्त की आस पुजाने आयी॥

मां स्कंदमाता का भजन
(Maa Skandamata Ka Bhajan)


नवरात्रि के पांचवी स्कन्दा माता माहारानी।
इसका ममता रूप है ध्याए ग्यानी ध्यानी॥
कार्तिक्ये को गोद ले करती अनोखा प्यार।
अपनी शक्ति दी उसे करे रकत संचार॥

भूरे सिंह पे बैठ कर मंद मंद मुस्काए।
कमल का आसन साथ में उसपर लिया सजाए॥
आशीर्वाद दे हाथ से, मन में भरे उमंग।
कीर्तन करता आपका छाडे नाम का रंग॥

जैसे रूठे बालक की सुनती आप पुकार।
मुझको भी वो प्यार दो मत करना इनकार॥
नवरात्रों की माँ कृपा कर दो माँ।
नवरात्रों की माँ कृपा कर दो माँ॥

जय माँ सकंदा माता।
जय माँ सकंदा माता॥

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel