facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  akshaya tritiya 2025 tithi these zodiac signs get a new job income may also increase

Akshaya Tritiya 2025 Tithi: अक्षय तृतीया पर इन राशियों को मिलेगी नई नौकरी, आय में भी हो सकती है वृद्धि

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Akshaya Tritiya 2025 Tithi: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के अगले दिन अक्षय तृतीया मनाई जाती है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करने से व्यक्ति को आर्थिक उन्नति मिलती है।

Akshaya Tritiya 2025 Tithi
Akshaya Tritiya 2025 Tithi: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के अगले दिन अक्षय तृतीया मनाई जाती है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करने से व्यक्ति को आर्थिक उन्नति मिलती है। इस बार अक्षय तृतीया कई खास संयोगों में आ रही है, जिसके चलते पांच राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए इस खबर में जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 4:29 बजे लग रही है। तृतीया तिथि अगले दिन यानी 30 अप्रैल को दोपहर 03:11 बजे समाप्त हो रही है। शुक्ल पक्ष में उदयातिथि की मान्यता है, इसलिए उदयातिथि के अनुसार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

वृषभ राशि

अक्षय तृतीया वैसे तो बहुत ही शुभ दिन होता है, लेकिन इस बार शुभ संयोग के कारण वृषभ राशि के लिए यह और भी शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों को देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होगी। ऐसे में जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में अपार सफलता मिल सकती है। साथ ही अटका हुआ धन मिलने के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

अक्षय तृतीया के दिन शुभ योग बनने से मिथुन राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। साथ ही आपको किसी बड़े काम का ऑफर भी मिल सकता है, जिससे आपका मन और भी प्रसन्न रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ रहने वाली है। जिन लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्हें धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी संपत्ति और बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। आपके प्रयासों को मान्यता मिलेगी और उच्च अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आप अधिक आय की उम्मीद कर सकते हैं और संभवतः बड़े लेन-देन सुरक्षित कर सकते हैं। 

तुला राशि

अक्षय तृतीया के दिन शुभ योग बनने से इस राशि के लोगों को शुभ योग के प्रभाव से अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके प्रयासों को पेशेवर तौर पर मान्यता मिलेगी। इसके साथ ही आपके कार्यों को वरिष्ठ अधिकारिय सराहना करेंगे। वहीं जो लोग कारोबार कर रहे हैं उन्हें बड़ी मात्रा से धनलाभ हो सकता है। साथ ही साथ संपत्ति में भी वृद्धि हो सकती है।

मीन राशि

इस राशि के लोगों के लिए भी अक्षय तृतीया का दिन शुभ साबित होने वाला है। इस राशि के लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप प्रॉपर्टी या किसी अन्य चीज में निवेश करते हैं तो आपको लाभ ही लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर गजकेसरी और लक्ष्मी नारायण राजयोग का दुर्लभ संयोग

यह भी पढ़ें- Kailash Mansarovar: कितना मुश्किल है कैलाश मानसरोवर की यात्रा, जानें इससे जुड़े खास रहस्य

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel