विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu tips do not exchange these things even by mistake otherwise bad days will start

Vastu Tips: भूलकर भी न करें इन चीजों का आदान-प्रदान,वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन!

jeevanjaliPublished by:
निधि
सार

Vastu Tips: आमतौर पर लोग एक-दूसरे से पैसे उधार मांगते हैं, लेकिन आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें किसी को उधार नहीं देना चाहिए। अगर आप भी ये चीजें दूसरों से उधार लेकर इस्तेमाल करते हैं तो इस आदत को तुरंत बदल लें। 

भूलकर भी न करें ये काम
Vastu Tips: आमतौर पर लोग एक-दूसरे से पैसे उधार मांगते हैं, लेकिन आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें किसी को उधार नहीं देना चाहिए। अगर आप भी ये चीजें दूसरों से उधार लेकर इस्तेमाल करते हैं तो इस आदत को तुरंत बदल लें। यह आपके लिए परेशानी और दुर्भाग्य का कारण बन सकता है।

शास्त्रों, धर्मों और पुराणों में कुछ चीजों को करना सख्त वर्जित है और इन चीजों का दान करने से व्यक्ति राजा से रंक भी बन जाता है। अगर इन चीजों का दान किया जाए तो घर में दरिद्रता का वास होता है और इसकी नकारात्मक ऊर्जा आप तक पहुंचती है। इसलिए इनके इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है। आइए इस लेख में हम आपको बातों है वो कौन से चीज है............

घड़ी

घड़ी का काम समय बताना है। आपकी परिस्थितियाँ ही आपका अच्छा या बुरा समय तय करती हैं। कभी किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी घड़ी नहीं पहनना चाहिए। चूंकि घड़ी को व्यक्ति के जीवन के समय से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में किसी दूसरे की घड़ी अपनी कलाई पर पहनने से आपकी प्रोफेशनल लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप किसी को अपनी घड़ी उधार देते हैं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

अंगूठी

आपको अपने पूरे जीवन में कभी भी किसी और की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए और न ही लेनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो न सिर्फ आपके जीवन में परेशानियां आएंगी बल्कि आप आर्थिक संकट के जाल में भी फंस सकते हैं। शास्त्रों में अनामिका उंगली के स्थान का संबंध हमारे जीवन और स्वास्थ्य से है इसलिए अंगूठी को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए।

कपड़े

किसी और के कपड़े पहनने से आपकी किस्मत आपसे रूठ जाती है और दुर्भाग्य आपको चारों तरफ से घेर लेता है। ऐसे में किसी दूसरे के पहने हुए कपड़े पहनने से हमेशा बचना चाहिए। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अनुचित है क्योंकि इससे कीटाणु प्रवेश कर सकते हैं। त्वचा का संक्रमण हो सकता है।

पैसे उधार

शास्त्रों में धन को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु बताया गया है क्योंकि यह मनुष्य के अंदर लालच की भावना पैदा करता है। खासकर रिश्तेदारों के बीच पैसे का आदान-प्रदान नहीं करना चाहिए क्योंकि उधार देना प्यार की कैंची है। धन के कारण ही आपसी प्रेम खत्म हो जाता है। कई घरों में पैसा ही परेशानी का मुख्य कारण माना जाता है। भाइयों के बीच झगड़े, दोस्ती और रिश्तों में परेशानियां इन पैसों के कारण ही होती हैं।

कंघा

किसी दूसरे की कंघी का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य और शास्त्र दोनों ही दृष्टि से लाभकारी नहीं है। सिर्फ कंघी ही नहीं बल्कि सिर से जुड़ी सभी चीजें कभी भी दूसरों से शेयर नहीं करनी चाहिए। इससे आपके भाग्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।

पेन

शास्त्रों में कहा गया है कि हमारे कर्म चित्रगुप्त यमराज के यहां लिखते हैं। पुराणों में माना जाता है कि चित्रगुप्त अपनी रचनाओं के माध्यम से हमारे जीवन में आने वाली परेशानियों या खुशियों का खाका तैयार कर रहे हैं। जीवन में कलम को बड़ा महत्व दिया गया है। वेदों में कहा गया है कि किसी के साथ अपना पेन साझा करना या किसी से पेन उधार लेना आर्थिक परेशानियों को निमंत्रण देने जैसा है।


यह भी पढ़ें- Aaj ka panchang 04 December: सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
यह भी पढ़ें- Aries Horoscope Predictions 2024: मेष राशि के लिए साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी! जानिए क्या होगा आपका?
यह भी पढ़ें- Taurus Horoscope Predictions 2024: वृषभ राशि के लिए साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी!
यह भी पढ़ें-
 Cancer Horoscope Predictions 2024: कर्क राशि के लिए साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी ! क्या होगा आपके साथ ?

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel