विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu tips be careful if you eat food while sitting on the bed

Vastu Tips:बिस्तर पर बैठकर खाना खाने वाले हो जाएं सावधान,झेलने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम

सार

Vastu Tips: शास्त्रों के अनुसार बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में भी धन की कमी होने लगती है इतना ही नहीं बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से न केवल धन की हानि होती है, बल्कि इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ता है

वास्तु टिप्स
Vastu Tips: शास्त्रों के अनुसार बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में भी धन की कमी होने लगती है इतना ही नहीं बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से न केवल धन की हानि होती है, बल्कि इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ता है इससे आपको बहुत सी बीमारियां हो सकती है वहीं वास्तु के अनुसार बिस्तर से जुड़ी कुछ ऐसी चीज़ें बताई हैं, जिन्हें करने से हमें धन हानि सहित कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। हो सकता है हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में यही सब गलतियां कर रहे हों और परेशानियां भी झेल रहे है चलिए आपको बताते हैं बिस्तर पर बैठकर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए।


भूलकर भी ना खाएं बिस्तर पर बैठ कर खाना 

आपने अक्सर बड़े-बुजूर्गों को कहते हुए सुना होगा कि बिस्तर पर खाना नहीं खाना चाहिए। लेकिन आजकल अधिकतर लोग ऐसी बातों को अंधविश्वास मानकर उन पर भरोसा नहीं करते हैं लेकिन यह कोई अंधविश्वास नहीं है बल्कि इसके पीछे स्वास्थ्य से जुड़ा कारण भी है. हमारी भारतीय संस्कृति में बिस्तर पर खाना-पीना निषेध है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि बिस्तर पर बैठकर खाने -पीने से घर में अलक्ष्मी का निवास होता है यानी घर में दरिद्रता आती है.

स्वास्थय पर पड़ता है बुरा प्रभाव 

बिस्तर पर खाने -पीने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि जब हमें कोई बीमारी होती है या हम अस्वस्थ होते हैं तब हम उसी बिस्तर पर आराम करते हैं इसके साथ ही बिस्तर पर धूल और अन्य कई तरह की गंदगी रहती है। जिसके कारण बिस्तर में कई तरह के छोटे छोटे सूक्ष्मजीव रहते हैं। और जब हम बिस्तर पर बैठकर भोजन करते हैं तो ये सूक्ष्मजीव हमारे शरीर में भोजन के माध्यम से प्रवेश कर जाते हैं।जिसके कारण बिस्तर पर खाना खाने पर हमे एसिडिटी और पेट की कई बीमारियां पैदा होती हैं।

जमीन पर बैठकर खाएं खाना

जब हम जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं तब हमारे लीवर से जो गर्मी निकलती है वो शरीर के माध्यम से होती हुई ज़मीन में पहुँच जाती है लेकिन अगर हम बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं तो बिस्तर पर रूई की परत होने की वजह से ये गर्मी हमारे शरीर से बाहर नहीं निकल पाती है और हमारे शरीर में रहकर बीमारियों की वजह बनती है और हमारा पाचन तंत्र भी कमज़ोर होता है. इसीलिए ज़मीन पर खाना खाना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से नींद भी प्रभावित हो सकती है। अगर आप बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं तो आप तरोताजा महसूस नहीं करते इसके अलावा बिस्तर पर खाना खाने के बाद इसी पर सोने पर शरीर अच्छा महसूस नहीं करता और नींद आने में दिक्कत होती है।इसलिए बेहतर होगा कि आप बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से बचें
 

यह भी पढ़ें-Margashirsha Masik Shivratri 2023: कब है मासिक शिवरात्रि जानिए पूजाविधि और महत्व

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel