विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu shastra what does breaking of glass in the house indicate

Vastu Shastra: घर में कांच का टूटना किस बात का हैं संकेत,जानें कांच से जुड़े शुभ अशुभ संकेत

सार

Vastu Shastra: हम सभी के घरों में कांच का समान मौजूद है और अब तो हम खाना खाने के लिए भी कांच के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन  अगर गलती  से हमसे कोई कांच का समान टूट जाए तो इसे बहुत से लोग बहुत अशुभ मानते हैं

वास्तु शास्त्र

Vastu Shastraहम सभी के घरों में कांच का समान मौजूद है और अब तो हम खाना खाने के लिए भी कांच के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन  अगर गलती  से हमसे कोई कांच का समान टूट जाए तो इसे बहुत से लोग बहुत अशुभ मानते हैं और उन्हें ऐसा लगने लगता है कि जरूर कोई मुसीबत आने वाली है लेकिन कई लोग इसे शुभ मानते हैं और कहते हैं कि हमारे उपर जो बुरी बलाएं थी वो उतर गई चलिए शास्त्रों के अनुसार जानते हैं इस बात का क्या अर्थ है 

वास्तु शास्त्र के अनुसार कांच का टूटना


- ऐसा भी हो सकता है कोई व्यक्ति बीमार है तो धीरे-धीरे उनको स्वास्थ्य लाभ होना शुरू हो जाता है लेकिन हमें यह ध्यान करना चाहिए कि शीशा टूटने पर हमे शोर मचाने की बजाए जल्दी से उसे चुपचाप साफ कर देना चाहिए  एक और बात जो हमें हमेशा याद रखना चाहिए हमे कांच को हमेशा साफ रखना चाहिए उस पर धूल मिट्टी नहीं जमने देना चाहिए 

- वहीं हमें अपने घर के लिए शीशा खरीदते समय कुछ बाते हैं जो हमें ध्यान रखना चाहिए हमें घर के लिए शीशा खरीदते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि उसका आकार गोल या अंडाकार ना हो क्योंकि अगर हम ऐसे आकार के शीशे को घर में लाते हैं तो इससे हमारे घर में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और नकारात्मक उर्जा बहुत तेजी से हमारे घर में फैलेगी इसलिए हमें अपने घर पर हमेशा चौकोर आकार का ही शीशा लगाना चाहिए

Aankh Ka Phadakana:आंख का फड़कना शुभ है या अशुभ, पुराणों के अनुसार जानिए क्या है अर्थ

- वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जब घर में किसी खिड़की या दरवाजे का कांच अचानक टूट जाए या फिर उसमे दरार आजाए तो इसे शुभ माना जाता है इसका अर्थ होता है कि थोड़े ही दिनों में आपको कोई अच्छी सूचना मिलने वाली है या धन की वृद्धि होने वाली है या ऐसा भी हो सकता है कि आपके घर में सालों से चल रहा विवाद खत्म होने वाला है.

- आपको कांच से ही संबंधित एक और बात बताते है बेशक कांच का टूटना शुभ संकेत है, लेकिन टूटे या चटके कांच या शीशे को घर में रखना वास्तु के अनुसार बेहद अशुभ माना गया है क्योंकि टूटे कांच से सकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में नकारात्मकता फैलने लगती है. ऐसे में बहुत सारी  परेशानियां घर में आती हैं. 

- बेड के पास कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए और घर में शीशे को इस तरह से लगाना चाहिए कि कभी भी उसमें बंद दरवाजा नजर न आए क्योंकि इसका जुड़ाव आपकी किस्मत से होता है और यह शुभ नहीं माना गया है।

-  शीशे के रंग का चयन करते समय भी हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि शीशे का फ्रेम गहरे रंग का नहीं होना चाहिए हमेशा हल्का नीला, सफेद, क्रीम, हल्का भूरा आदि रंग का ही फ्रेम खरीदना चाहिए.

-  इसके साथ ही आप कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार पर आईना ना लगाए 
 

Vastu Tips: घर में चीटियों का आना शुभ है अशुभ, जानें चीटियों से जुड़े संकेत


 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel