Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर से संबंधित कई नियमों के बारे में बताया गया है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि रसोई घर में किस तरह से रोटी बनाया जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Kitchen Vastu Tips: भारतीय रसोई में रोटी सिर्फ खाना नहीं है, यह एक परंपरा है जो हर घर की थाली में हर दिन देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी बनाते समय की गई कुछ छोटी-छोटी लापरवाही आपके घर की समृद्धि और शांति को प्रभावित कर सकती है? वास्तु और ज्योतिष में रसोई को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
माना जाता है कि रसोई में होने वाली हर गतिविधि का सीधा संबंध आपके जीवन की ऊर्जा और खुशियों से होता है। अगर रोटी बनाते समय कुछ नियमों का पालन न किया जाए तो इसका असर घर के लोगों की तरक्की, सेहत और रिश्तों पर भी पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम इन छोटी-छोटी बातों को गंभीरता से लें और रसोई में सकारात्मक माहौल बनाए रखें। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. रसोई के स्लैब पर रोटी बेलना
आपने देखा होगा लोग कई बार जल्दबाजी में रोटी बेलते हैं तो रसोई के स्लैब यानी पत्थर का इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह आदत अशुभ मानी जाती है। क्योंकि रोटी बनाते समय हमेशा लकड़ी के चकले और बेलन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। पत्थर पर रोटी बेलने से घर की समृद्धि धीरे-धीरे कम होने लगती है और पैसों से जुड़ी परेशानियां आने लगती हैं।
2. राहु-केतु
बिना चकले के रोटी बेलने से राहु और केतु जैसे ग्रह नाराज़ हो सकते हैं। अगर पत्थर का चकला इस्तेमाल किया जाए तो इसका असर और भी बुरा होता है। इससे घर में तनाव, लड़ाई-झगड़े और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। लकड़ी का चकला इन दोषों से बचाता है और घर की तरक्की में मदद करता है।
3. बासी आटे से रोटी बनाना
रात का बचा हुआ आटा सुबह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसे पितृ दोष माना जाता है और यह सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है। ऐसा आटा खाने से पेट की बीमारियाँ और आगे चलकर बड़ी बीमारियाँ होने का खतरा बढ़ सकता है। अगर आटा बच जाए तो उसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाकर गाय को खिलाना शुभ माना जाता है।
4. रोटी बनाते समय मन को रखें साफ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग अपने हाथों से रोटी बना रहा है उसका मन बिल्कुल ही शांत और विचार साफ होने चाहिए। मान्यता है कि जो व्यक्ति क्रोध, चिंता या ईर्ष्या जैसी भावनाओं से बनी रोटी पूरे घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है। इसलिए शांत संगीत सुनना, मंत्र का जाप करना या फिर रोटी बनाते समय सकारात्मक सोचना बहुत अच्छा तरीका हो सकता है।
5. साथ में खाना
घर के सभी सदस्यों को दिन में एक बार साथ में खाना खाना चाहिए। इससे आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं और घर में प्यार और शांति बनी रहती है। टीवी के सामने या बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से परिवार में दूरियां पैदा होती हैं और धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।