Aankh Ka Phadakana: हम सभी की आंख कभी ना कभी जरूर फडकती है और आंख फड़कना भी एक आम बात है लेकिन कई लोग आंख का फड़कना बहुत अशुभ मानते हैं.और कई लोग आंख का फड़कना शुभ मानते हैं उन्हें लगता है कि अगर उनकी सीधी आंख फड़कती है तो कुछ अच्छा होने वाला है वहीं अगर उनकी उल्टी आंख फड़क रही है तो जरूर कुछ गलत होने वाला है. आंख फड़कने को लेकर लोगों के मन में बहुत दुविधा रहती है लेकिन हमारी हर दुविधा का जवाब हमारे शास्त्रो में मौजूद है चलिए आपको बताते हैं
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंख फड़कने का अर्थ
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंख फड़कना कोई मामूली बात नहीं है, बल्कि इसके कई संकेत होते हैं और हर बार आंख फड़कने का मतलब अशुभ ही नहीं होता है दाहिनी और बाईं आंख फड़कने का अलग-अलग मतलब होता है आज हम पुरुषों और महिलाओं की आंख फड़कने से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में जानेंगे
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार महिलाओं की आंख का फड़कना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिलाओं की बाईं आंख फड़कना बहुत शुभ माना गया है.अगर किसी महिला की बाईं आंख फड़कती है, तो ये कुछ अच्छा होने की तरफ इशारा करता है. यानी बाईं आंख फड़कने का मतलब है उस महिला को धन लाभ होने वाला है वहीं अगर किसी महिला की दाईं आंख फड़कती है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है महिलाओं की दाईं आंख फड़कने का मतलब होता है कि घर परिवार में कोई विवाद होने वाला है या फिर किसी काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है.
Vastu Tips:धन संबंधी समस्या हो या भूमि विवाद,ये वास्तु यंत्र तुरंत कर देते हैं समाधान
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुषों की आंख का फड़कना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी पुरुष की बाईं आंख फड़क रही है तो अशुभ माना जाता है.अब हम आपको इसका अर्थ बताते है पुरुषों की बाईं आंख फड़कने का अर्थ है कि किसी दुश्मन से विवाद हो सकता है या फिर भविष्य में कोई परेशानी बढ़ सकती है. साथ ही पुरुषों की बाईं आंख फड़कना चिंता, भय, शोक, लड़ाई आदि की ओर संकेत करती है. वहीं अगर पुरुषों की दाईं आंख की ऊपर की पलक फड़कती है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है.और इसे सारी इच्छाएं पूरी होने का संकेत माना जाता है इसके साथ ही सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पुरुषों की दाईं आंख फड़कना इस बात की ओर भी इशारा करता है कि भविष्य में उस व्यक्ति को धन लाभ होने वाला है.
वहीं अगर किसी व्यक्ति की दोनों आंख एक साथ फड़क रही है तो इसका मतलब ये होता है कि आपकी किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात होने वाली और ये महिला और पुरुष दोनों के लिए एक समान होता है।