विज्ञापन
Home  astrology  mars transit 2023 interesting coincidence created by zodiac change people of these zodiac signs will be affe

Mars Transit 2023: राशि परिवर्तन से बना दिलचस्प संयोग, इन राशि वालों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

jeevanjaliPublished by:
निधि
सार

Mars Transit 2023: महान ग्रह पृथ्वी मंगल 16 नवंबर को सुबह 10.46 बजे तुला राशि में अपनी यात्रा समाप्त कर अपनी ही राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुका है, जहां 27 दिसंबर की आधी रात के बाद 12.21 बजे तक गोचर करेगा, उसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेगा।

मंगल गोचर
Mars Transit 2023: महान ग्रह पृथ्वी मंगल 16 नवंबर को सुबह 10.46 बजे तुला राशि में अपनी यात्रा समाप्त कर अपनी ही राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुका है, जहां 27 दिसंबर की आधी रात के बाद 12.21 बजे तक गोचर करेगा, उसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेगा। अपनी ही राशि में गोचर करने के फलस्वरूप इसका प्रभाव सभी के लिए शुभ रहेगा। वृश्चिक राशि में गोचर काल का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

मेष राशि-

राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर कर रहे मंगल के प्रभाव से बड़ी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए यह समय वरदान के समान है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। बेहतर होगा कि आप अपने काम के प्रति चिंतनशील रहें।

वृषभ राशि-

राशि से आठवें आयु भाव में गोचर कर रहे मंगल के शुभ प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। काफी समय से दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।
मिथुन राशि-

राशि से सातवें वैवाहिक भाव में मंगल के गोचर के कारण कामकाज पर मिलाजुला प्रभाव रहेगा। कार्य एवं व्यवसाय में प्रगति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास फलीभूत होंगे लेकिन दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। इस अवधि में संयुक्त व्यापार करने से भी बचें।

कर्क राशि-

राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर कर रहे मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लिए गए निर्णयों और किए गए कार्यों की सराहना होगी लेकिन अत्यधिक यात्राओं के कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

सिंह राशि- 

राशि से पंचम ज्ञान भाव में गोचर कर रहे मंगल के प्रभाव से विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को बड़ी सफलता मिलेगी। परीक्षा में बेहतर अंक पाने के लिए थोड़ा और प्रयास करें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी, इसलिए काम के प्रति सोच-समझकर काम करें।

कन्या राशि-

राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर कर रहे मंगल का प्रभाव सुखद परिणाम देगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से भी आपको सहयोग मिलेगा। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जो लोग अपमानित करने का प्रयास कर रहे थे वही लोग मदद के लिए आगे आएंगे।

तुला राशि-

राशि से तीसरे पराक्रम भाव में गोचर कर रहे मंगल का प्रभाव कई अप्रत्याशित सुखद परिणाम लेकर आएगा। अपनी ऊर्जा और साहस के दम पर आप कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय पा लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालयों आदि में सक्रिय भाग लेंगे और दान-पुण्य करेंगे।

वृश्चिक राशि-

राशि से दूसरे धन भाव में गोचर कर रहे मंगल के प्रभाव से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी समय से दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी कठोर भाषा पर नियंत्रण रखें और कोई भी काम पूरा होने तक उसे सार्वजनिक न करें।

धनु राशि-

आपकी राशि में मंगल के गोचर से 'रूचक' योग बन रहा है। इसलिए यह समय आपके लिए अत्यंत फलदायी साबित होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य पूरे होंगे।

मकर राशि-

राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर कर रहे मंगल का प्रभाव कई अप्रत्याशित परिणाम देने वाला साबित होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस या नागरिकता के लिए किए गए प्रयास भी सफल होंगे। यदि आप किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ग्रह गोचर उस दृष्टि से अनुकूल रहेगा, लेकिन आपको अत्यधिक जल्दबाजी और अपव्यय का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ राशि-

राशि से दशम कर्म भाव में गोचर कर रहे मंगल के प्रभाव से न केवल कार्य और व्यवसाय में उन्नति मिलेगी बल्कि सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। किसी बड़े सम्मान या पुरस्कार की घोषणा भी हो सकती है. यदि आप अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए काम करेंगे, तो आप और भी अधिक सफल होंगे।

मीन राशि-

राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर कर रहे मंगल का प्रभाव हर प्रकार से लाभकारी रहेगा। विद्यार्थी अगर विदेश जाकर पढ़ाई करने का प्रयास कर रहे हैं तो उस दृष्टि से भी स्थिति सकारात्मक रहेगी। आप अपनी ऊर्जा के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर पाएंगे।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel