Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल का मतलब है कि आने वाले सात दिनों में आपके साथ क्या होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल से आपको पता चल जाता है की इस सप्ताह क्या करना शुभ या अशुभ होगा इसका पता साप्ताहिक राशिफल से लगाया जा सकता है। आइए आपको बताते है 11 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर तक का साप्ताहिक राशिफल। आपके जीवन में इन दिनों क्या घटित होने वाला है।
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला इस सप्ताह आप किसी बड़े कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं, धार्मिक यात्रा का प्लानिंग बना सकती है। यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है।इस सप्ताह आपके मन में पॉजिटिव विचार आएंगे, इस सप्ताह आप किसी बड़े कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं,साथ ही सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में इस सप्ताह आपको विशेष पद प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनते दिखाई देंगे, घर में कोई पूजन या धार्मिक यात्रा का प्लानिंग बना सकती है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपको परिवार में शानदार माहौल देखने को मिलेगा। साथ ही व्यापार क्षेत्र में आपको आर्थिक लाभ होता नजर आएगा। जिससे आपके अधिकारी आपका सम्मान करेंगे। वह अपने खानपान पर थोड़ा नियंत्रण रखें, नहीं तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।बच्चों की पढ़ाई को लेकर इस सप्ताह आप कुछ चिंतित रह सकते हैं।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह कुछ पारिवारिक सामाजिक समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है, इस सप्ताह किसी पुराने विवाद का फिर से उभर कर सामने आना, आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। परिवार में बच्चों और पत्नी के साथ समय बिताएं। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं इस सप्तााह भले ही आपको अपने सीनियर या जूनियर से मनचाहा सपोर्ट न मिल पाए
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आप अपने काम में खूब मन लगाकर काम करेंगे और आपको उसका रिजल्ट भी मिलता हुआ नजर आएगा, साथ ही परिवार में किसी विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप और आपकी पत्नी परेशान रह सकते हैं।साथ ही पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताएं। आपके बच्चे और पत्नी आपका साथ चाहते हैं, उनके लिए अलग से समय निकालें। इस सप्ताह पारिवारिक विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी पुराने मित्र या फिर किसी प्रिय व्यक्ति से अचानक मुलाकात हो सकती है साथ ही इस सप्ताह आपको राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में बड़ा पद दायित्व मिल सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। साथ ही बच्चों पत्नी के साथ किसी टूर पर आप जा सकते हैं,
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
आपके लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है, इस सप्ताह लिए गए डिसीजन आपको बड़ा लाभ पहुंचाएंगे। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे हैं तो आंख मूंदकर दूसरों पर भरोसा करने से बचें यदि आप चाहते हैं कि आपके संबंध मजबूत बने रहें तो आपको दूसरों को किए वादे को किसी भी कीमत पर पूरा करना होगा।
तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
इस सप्ताह तमाम तरह की परेशानियों के साथ बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप मानसिक तौर से परेशान और चिड़चिड़ेपन के शिकार हो सकते हैं, जिस कारण परिवार में आपके सगे लोग आपके स्वभाव के कारण आपसे दूरी बना सकते हैं। पारिवारिक और आर्थिक तौर पर कुछ नई परेशानियां आपके सामने खड़ी होगी, जिस कारण आपके स्वभाव में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। आपके अड़ियल रवैये के कारण आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी बच्चों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अच्छा होगा, वाणी पर संयम रखें और विपरीत समय को सहजता से निकाल दें।सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने काम और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक दिक्कतें आ सकती है। इस दौरान कामकाज की अधिकता के साथ सेहत का सही न होना भी आपकी मुश्किल का सबब बनेगा।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों का अपने सीनियर या जूनियर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को काम-धंधे में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।परिवार की दृष्टि से यह आपका अहम फैसला हो सकता है। कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें।इस सप्ताह आपके विरोधी वर्ग आपको किसी षड्यंत्र का शिकार बना सकते हैं, सावधान रहें। हो सकता है इस सप्ताह आप पत्नी के व्यवहार के कारण दुखी रहे, जिस कारण आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को महसूस होगा कि उन्हें उनके परिश्रम के अनुरूप कम फल की प्राप्ति हो रही है। साथ ही आप आध्यात्मिक भाव से ओतप्रोत नजर आएंगे। इस सप्ताह घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं, कोई धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ घर में हो सकता है। बच्चों के साथ यह सप्ताह आपका अच्छा बीतने वाला है। साथ ही सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का परिवार के साथ योग बन सकता है, पुरानी कोई चली आ रही समस्या से आपको निजात मिलेगा।
मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए जो प्रयास आपने किया है, आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखेगी। जिससे परिवार में माहौल शानदार रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ इस सप्ताह आप आनंद से रहेंगे। यात्रा थकानभरी और अपेक्षा से कम सफलता और लाभ देने वाली रहेगी।साथ ही किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से नई आर्थिक राह बन सकती है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
यह सप्ताह अपनी सेहत, संबंध और धन तीनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगा। इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को संभाल कर रहने की आवश्यकता है। वाहन आदि के चलाते समय सावधानी रखें, नहीं तो बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है।साथ ही इस सप्ताह पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में बड़ा विवाद देखने को मिल सकता है, जिस कारण न्यायालय पक्ष तक जाना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद में न फंसे।
मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
इस सप्ताह मीन राशि वालों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आप अपने मित्रों की मदद से अपने काम को बेहतर तरीके से करेंगे और नये लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे।नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का खूब सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा आप भी अपने आप को अशांत महसूस करेंगे। हो सकता है इस सप्ताह आप परिवार से अलग होने का मन बना लें, जो आपके लिए ठीक रहेगा।
यह भी पढ़ें-
Aaj ka Rashifal 11 December
Aaj ka Love Rashifal 11 December
Aaj ka panchang 11 December
Monthly Horoscope December 2023