विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  ganadheep sankashti chaturthi fast today know the worship method and rules

Ganadhip Sankashti Chaturthi 2023: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, जानिए पूजा विधि और नियम

सार

Ganadhip Sankashti Chaturthi 2023: हर महीने में दो चतुर्थी आती है एक कृष्ण पक्ष में दूसरी शुक्ल पक्ष में। मार्गशीर्ष माह में जो चतुर्थी आती है उसे गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी
Ganadhip Sankashti Chaturthi 2023: हर महीने में दो चतुर्थी आती है एक कृष्ण पक्ष में दूसरी शुक्ल पक्ष में। मार्गशीर्ष माह में जो चतुर्थी आती है उसे गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है आपको बता दें आज गणाधिप  संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आ रही सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और इसके साथ ही  घर में सुख-समृद्धि आती है

कब रखा जाएगा मार्गशीर्ष गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत

मार्गशीर्ष माह की संकष्टी चतुर्थी का व्रत 30 नवंबर 2023, गुरुवार को रखा जा रहा है। इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान करने के बाद व्रत की शुरुआत की जाती है। और फिर शाम के समय भगवान गणेश की पूजा और चंद्र देव को अर्घ्य दिया जाता है और व्रत का पारण किया जाता है।

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2023 पूजा का  मुहूर्त

गणेश पूजा का मुहूर्त - सुबह 6:55 मिनट से सुबह 8:13 मिनट तक
शाम का मुहूर्त - शाम 4:05 मिनट से रात 7:05 मिनट तक


 

मार्गशीर्ष संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय समय

संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रदेव की पूजा का भी विशेष महत्व है। आपको बता दें कि चतुर्थी का  व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही सफल माना जाता है  30 नवंबर को रात 07:54 मिनट पर चंद्रोदय होगा। आप इस समय चंद्रमा की पूजा कर सकते हैं।

मार्गशीर्ष संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि

संकष्टी चतुर्थी के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें।
अगर हो सके तो इस दिन लाल रंग के कपड़े पहने ।
पूजा करते समय ध्यान रखें कि आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही हो।
साफ आसन पर भगवान की मूर्ति को स्थापित करें।
भगवान की प्रतिमा या चित्र के आगे धूप-दीप जलाएं ।
ॐ गं गणपतये नमः या ॐ गणेशाय नमः मंत्र  का जाप करें।
इसके बाद भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाएं।
शाम के समय व्रत कथा पढ़ें और चांद देखकर अपना व्रत खोलें।


यह भी पढ़ें- Margashirsha Mass: कल से शुरू होगा मार्गशीर्ष मास, शंख के ये उपाय करने से धन धान्य से भर जाएगा घर
यह भी पढ़ें- Margshirsha Month 2023: भगवान श्री कृष्ण का प्रिय महीना मार्गशीर्ष, जान लें जरूरी नियम
 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel