विज्ञापन
Home  astrology  aditya mangal yoga will be formed on new year new year will be auspicious for people of these zodiac signs

Aditya Mangal Yog: मंगल और सूर्य की युति से बनेगा आदित्य मंगल योग, इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा नया साल

jeevanjaliPublished by:
निधि
सार

Aditya Mangal Yog: साल 2024 की शुरुआत से पहले कई ग्रहों का शुभ संयोग बनने जा रहा है। वर्ष 2024 की शुरुआत में कई ग्रह अपनी उच्च राशि और स्वराशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा कई ग्रहों का योग भी बनेगा।

नए साल पर आदित्य मंगल योग
Aditya Mangal Yog: साल 2024 (New Year 2024) की शुरुआत से पहले कई ग्रहों का शुभ संयोग बनने जा रहा है। वर्ष 2024 की शुरुआत में कई ग्रह अपनी उच्च राशि और स्वराशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा कई ग्रहों का योग भी बनेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के गोचर का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के गोचर और ग्रहों की युति के कारण कुछ लोगों को लाभ मिलता है तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस बार साल 2024 के शुरू होने से पहले यानी दिसंबर माह में कई ग्रहों के संयोग से शुभ राजयोग बन रहा है। आपको बता दें कि दिसंबर 2023 में सूर्य और मंगल की युति धनु राशि में होने जा रही है। सूर्य-मंगल की युति से आदित्य मंगल योग का निर्माण होगा। आदित्य मंगल योग (Aditya Mangal Yog) से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत दिखाई रहे हैं। इसके अलावा साल 2024 की शुरुआत से पहले आदित्य मंगल योग बेहद शुभ साबित होने वाला है। 

आदित्य मंगल योग से मेष राशि पर प्रभाव 

मेष राशि वाले लोगों के लिए नवम भाव में आदित्य-मंगल राजयोग बन रहा है। मेष राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद शुभ साबित होने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आने वाला साल बेहद शुभ साबित होगा। अच्छी नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। सभी तरह की योजनाएं अच्छी तरह से फलीभूत होंगी। साल के शुरूआत में ही आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। 

आदित्य मंगल योग से सिंह राशि पर प्रभाव 

सिंह राशि के 5वें घर में आदित्य मंगल राजयोग बनने जा रहा है। यह योग आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी उपलब्धियां दिलाने में कारगर साबित होगा।साल 2024 में आपके अच्छे दिन की शुरूआत होगी। अचानक धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे। संतान की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जो लोग घर या रियल एस्टेट खरीदने की सोच रहे हैं उन्हें इस साल यह शुभ अवसर जरूर मिलेगा। भाग्योदय के कारण सभी प्रकार के कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। वैवाहिक और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

आदित्य मंगल योग से धनु राशि पर प्रभाव   

धनु राशि वाले लोगों के लिए आदित्य मंगल राजयोग बेहद शुभ साबित होने वाला है। यह राजयोग आपकी ही राशि के लग्न भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपकी हिम्मत बढ़ेगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव आने शुरू हो जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला नया साल बहुत ही शुभ साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल और समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel