Aaj Ka Panchang and tithi 10 October: हिंदू पंचांग के अनुसार (aaj ka panchang ) आज शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा और अतिगण योग बना रहेगा।
Aaj Ka Panchang and tithi 10 October: हिंदू पंचांग के अनुसार (aaj ka panchang ) आज शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा और अतिगण योग बना रहेगा। आज आश्विन मास 10 अक्टूबर 2024, गुरुवार का दिन है पंचाग के अनुसार आज सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा, नवपद ओली प्रारम्भ किया जाएगा। शुभ मुहूर्त की बात करें तो सुबह 11 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर के 12 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर भगवान की पूजा करें। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पाँच भागों से बना होता है। ये पाँच भाग हैं तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण। यहाँ दैनिक पंचांग में हम आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति, हिंदू माह और पक्ष आदि के बारे में जानकारी देते हैं।