विज्ञापन
Home  yoga  yoga benefits you can also do these four yoga asanas your body gets amazing benefits

Yoga Benefits: आप भी कर सकते हैं ये चार योग आसन, शरीर को मिलते हैं अद्भुत फायदे

jeevanjali Published by: निधि Updated Wed, 03 Apr 2024 06:29 PM IST
सार

Yoga Benefits: खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई अच्छी चीजें अपने जीवन में अपनाते हैं। वहीं आज के समय में यह बेहद जरूरी भी है, क्योंकि जिस तरह से हमारा खान-पान, दिनचर्या आदि बदल गई है।

योग के लाभ:
योग के लाभ:- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Yoga Benefits: खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई अच्छी चीजें अपने जीवन में अपनाते हैं। वहीं आज के समय में यह बेहद जरूरी भी है, क्योंकि जिस तरह से हमारा खान-पान, दिनचर्या आदि बदल गई है। इसके कारण हमें खुद को स्वस्थ रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम कुछ अच्छी आदतें अपनाएं, लेकिन देखा जाता है कि लोग स्वस्थ तो रहना चाहते हैं लेकिन कड़ी मेहनत करने से बचते हैं। लेकिन अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो कुछ योगासनों की मदद ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में, जिन्हें आप कर सकते हैं और जो हमारे शरीर को आश्चर्यजनक फायदे पहुंचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं ये कौन से योगासन हैं। इसके बारे में आप आगे जान सकते हैं... 
विज्ञापन
विज्ञापन
ये हैं वो योगासन, जो दे सकते हैं शरीर को फायदे:-
सेतु बंधासन
अगर आप सेतुबंधासन करते हैं तो यह आपकी पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। जब आप इस आसन को करते हैं तो इससे आपकी पीठ, गर्दन और छाती में अच्छा खिंचाव पैदा होता है। इसके अलावा यह आसन डिप्रेशन जैसी समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद माना जाता है।
पश्चिमोत्तानासन
 अगर आप पश्चिमोत्तानासन करते हैं, तो ये आसन आपके पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा हैमट्रिंग, कंधों और रीढ़ के लिए पश्चिमोत्तानासन एक बेहद आसन हो सकता है। आप चाहें तो इसे नियमित रूप से कर सकते हैं।
विज्ञापन
काउ पोज
अगर आप गर्दन, पीठ या रीढ़ की हड्डी की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो गाय आसन आपकी मांसपेशियों को राहत देने में मदद कर सकता है। इन चीजों के लिए यह योगासन बहुत फायदेमंद माना जाता है। तो अगर आप चाहें तो ऐसा कर सकते हैं.
अधोमुख श्वानासन
अगर आपको आलस आता है, लेकिन आप खुद को उर्जावान रखना चाहते हैं, तो इसमें आपकी मदद अधोमुख श्वानासन कर सकता है। आप इस आसन को रोजाना सुबह कर सकते हैं। इससे आपको ताजा महसूस होता है और शरीर को आराम भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- 
Shri Hari Stotram:जगज्जालपालं चलत्कण्ठमालं, जरूर करें श्री हरि स्तोत्र का पाठ
Parikrama Benefit: क्या है परिक्रमा करने का लाभ और सही तरीका जानिए
Kala Dhaga: जानें क्यों पैरों में पहनते हैं काला धागा, क्या है इसका भाग्य से कनेक्शन?
Astrology Tips: इन राशि वालों को कभी नहीं बांधना चाहिए लाल धागा, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
विज्ञापन