विज्ञापन
Home  dharm  vrat  shri ram naamkaran who named lord ram know what is the meaning of the name ram

Shri Ram Naamkaran: किसने रखा भगवान राम का नाम, जानिए क्या है राम नाम का अर्थ

jeevanjali Published by: कोमल Updated Tue, 16 Apr 2024 04:42 PM IST
सार

Shri Ram Naamkaran: भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है क्योंकि उन्होंने हमेशा मर्यादाओं को उच्च स्थान दिया है। और बचपन से ही हमें उनके आदर्शो पर चलने की सलाह दी जाती है भगवान राम के गुणों की जितनी व्याख्या की जाए उतनी कम है

रामनवमी 2024
रामनवमी 2024- फोटो : jeevanjali

विस्तार


Shri Ram Naamkaran: भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है क्योंकि उन्होंने हमेशा मर्यादाओं को उच्च स्थान दिया है। और बचपन से ही हमें उनके आदर्शो पर चलने की सलाह दी जाती है भगवान राम के गुणों की जितनी व्याख्या की जाए उतनी कम है आपको बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम का स्वभाव बचपन से ही बहुत शांत था जैसा की आप सभी जानते होंगे की भगवान राम ने 14 साल वनवास में बिताया था जहां उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था इसके बाद भी भगवान राम ने अपनी मर्यादा, दया, सत्य, करुणा और धर्म जैसे आचरण को नहीं त्यागा यही वजह है कि हमारे बड़े बुजुर्ग हमें राम जी के गुणों को अपने जीवन में उतारने की सलाह देते हैं। रामायण में भगवान राम के सभी संघर्षों का उल्लेख किया गया है। आपको बता दें कि भगवान राम न केवल एक अच्छे भाई बल्कि एक अच्छे पुत्र, राजा और पति हर रूप में पूर्ण है। भगवान राम की पूजा हिंदू धर्म में एक आदर्श मानव जीवन के रूप में की जाती है लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि आखिर उन्हें ये नाम किसने दिया, उनका ये नाम कैसे पड़ा, अगर नहीं तो ये लेख जरूर पढें।

कैसे भगवान राम का नाम

रघुकुल के गुरु महर्षि वशिष्ठ ने भगवान राम का नाम “राम” रखा था। आपको बता दें कि धार्मिक ग्रंथों में ऐसा कहा गया कि भगवान राम का जब जन्म हुआ तो राजा दशरथ ने उनका राम राघव रखा था और भगवान विष्णु का 394वां नाम राम है। आपको बता दें कि राम शब्द दो बीजाणुओं- अग्नि बीज और अमृत बीज से बना है। गुरु वशिष्ठ के अनुसार यह नाम मनुष्य के मन की आत्मा को शक्ति प्रदान करता है। इसके अलावा महर्षि वशिष्ठ ने भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण का भी नामकरण किया था।




श्रीराम के जीवन से सीखें ये बातें


धैर्य और साहस
भगवान राम ने धैर्य और साहस के साथ जीवन जीने की मिसाल कायम की है. उनका जीवन बताता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमेशा संयम नहीं खोना चाहिए।

एक वचन
भगवान राम अपने वचन का पालन करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा अपने वचन और कर्तव्यों का पालन किया है।' इसलिए मनुष्य को अपने वचनों को सर्वोच्च रखना चाहिए, ताकि भगवान राम के और भी गुणों को जीवन में उतारा जा सके।

मित्रता
भगवान श्री राम ने अपने जीवन में हर वर्ग और उम्र के लोगों से मित्रता निभायी है। उनकी और निषाद की दोस्ती एक मिसाल बन गई है.

सेवा भाव
भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान वनवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी काम किया है। हम सभी को इससे प्रेरित होकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
 

 


विज्ञापन
विज्ञापन
रामनवमी 2024
रामनवमी 2024- फोटो : jeevanjali

भगवान श्री राम से जुड़े रोचक तथ्य

भगवान श्री राम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है।
भगवान राम का जन्म राजा इक्ष्वाकु के पुत्र सूर्य के वंश में हुआ था। जिसके कारण उन्हें सूर्यवंशी भी कहा जाता है।
रावण को हराने के लिए राम जी को देवराज इंद्र ने एक रथ दिया था, जिस पर बैठकर उन्होंने रावण का वध किया।

भगवान राम पूजा मंत्र

ऊं रामचंद्राय नमः
रां रामाय नमः
ऊं नमो भगवते रामचंद्राय
विज्ञापन